{"_id":"6a4120f28735c6bd44052f66","slug":"snan-yatra-festival-at-iskcon-dwarka-today-ashram-news-c-340-1-del1011-143129-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: इस्कॉन द्वारका में आज स्नान यात्रा उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: इस्कॉन द्वारका में आज स्नान यात्रा उत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। इस्कॉन द्वारका स्थित श्री श्री रुक्मिणी द्वारकाधीश मंदिर और त्यागराज स्थित जगन्नाथ मंदिर में सोमवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर भगवान जगन्नाथ, बलदेव और देवी सुभद्रा का पारंपरिक स्नान यात्रा उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। भगवान का विभिन्न पवित्र नदियों के जल, सुगंधित द्रव्यों और दिव्य जल से महा अभिषेक किया जाएगा।
मंदिर में दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह 8 बजे भगवान जगन्नाथ के प्राकट्य से संबंधित कथा होगी। शाम 4:30 बजे से संकीर्तन मेला शुरू होगा, जबकि शाम 5 बजे भगवान की शोभायात्रा मंदिर परिसर की परिक्रमा करेगी। इसके बाद शाम 5:30 बजे महा अभिषेक और पुष्पाभिषेक का आयोजन होगा। शाम 7 बजे भगवान को विशेष उड़िया व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाएगा। वहीं, शाम 5 बजे से मंदिर परिसर में आनंद बाजार उत्सव के तहत विभिन्न प्रकार के प्रसाद और खाद्य स्टॉल भी श्रद्धालुओं के लिए लगाए जाएंगे। ब्यूरो