{"_id":"65efd5969b16101d500f1ab9","slug":"smuggler-supplying-arms-to-gangsters-arrested-ashram-news-c-340-1-del1011-42197-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़, अलीगढ़ और बुलंदशहर के ध्यानार्थ : गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़, अलीगढ़ और बुलंदशहर के ध्यानार्थ : गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
हापुड़, अलीगढ़ और बुलंदशहर से हथियार लाकर कर रहा था सप्लाई
उत्तर-पूर्वी जिला के स्पेशल स्टाफ ने आरोपी को दबोचा
चार पिस्टल, एक रिवाॅल्वर, तीन तमंचे और 45 कारतूस बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-प्रदेश के हापुड़, अलीगढ़ और बुलंदशहर से हथियार लाकर गैंगस्टरों को सप्लाई करने वाले हथियार तस्कर को उत्तर-पूर्वी जिला के स्पेशल स्टाफ ने दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान चौहान बांगर, सीलमपुर निवासी सैफ सिद्दीकी (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से चार पिस्टल, एक रिवाॅल्वर, तीन तमंचे और 45 कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस ने विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट्स देखकर बदमाश की पहचान की, इसके बाद आरोपी को दबोचा गया। आरोपी सैफ कितने समय से हथियारों का धंधा कर रहा है और यह किन-किन लोगों से हथियार लेकर आता था, उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उससे पूछताछ कर इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि जिले का स्पेशल स्टाफ एरिया में सक्रिय गैंगस्टर, उनके गुर्गों और उभरते हुए बदमाशों पर नजर रखे हुए है। इसी कड़ी में संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट्स भी नियमित तौर पर खंगाले जा रहे हैं। आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया। इस टीम ने नौ मार्च को वेलकम इलाके में जाल बिछाकर हथियार सप्लायर सैफ सिद्दीकी को दबोच लिया। आरोपी सैफ सिद्दीकी ने खुलासा किया कि वह उभरते हुए बदमाशों को अवैध हथियारों की सप्लाई करता है।