फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Smuggler arrested with heroin worth 1 crore police tracing source four cases registered against accused in del

एक करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार: सोर्स का पता लगा रही पुलिस, आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं चार मामले

Sat, 05 Sep 2026 07:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 05 Sep 2026 07:12 PM IST
सार

शाहदरा जिला पुलिस ने करीब एक करोड़ की हेरोइन के साथ मादक पदार्थ तस्कर को दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रॉकी उर्फ प्रदीप (35) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
Smuggler arrested with heroin worth 1 crore police tracing source four cases registered against accused in del
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहदरा जिला पुलिस ने करीब एक करोड़ की हेरोइन के साथ मादक पदार्थ तस्कर को दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रॉकी उर्फ प्रदीप (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से 282 ग्राम उम्दा किस्म की हेरोइन के अलावा एक स्कूटी व अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी हेरोइन किससे और कहां से लाता था। शुरुआती जांच में पता चला है कि हेरोइन बरेली से आ रही थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी रॉकी के खिलाफ मादक पदार्थ की तस्करी के चार मामले पहले से दर्ज हें। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


शाहदरा जिला के पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को खबर मिल रही थी कि मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल एक बदमाश डीयर पार्क, दिल्ली जल बोर्ड, सीमापुरी के पास आने वाला है। टीम ने मौके पर जाल बिछा दिया। इस बीच एक युवक स्कूटी पर सवार होकर वहां पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को रोकर उसकी तलाशी ली। उसके पास से एक पैकेट में 282 ग्राम हेरेाइन बरामद हुई। आरोपी रॉकी को गिरफ्तार कर लिया गया। रॉकी ने बताया कि वह पूरे यमुनापार के अलावा दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में अपना माल सप्लाई करता है। उसका सोर्स उसे सीमापुरी में ही हेरोइन उपलब्ध करवाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed