{"_id":"6173ea83e5e3381c8f0a7f6b","slug":"six-years-old-girl-allegedly-molested-by-a-man-accused-absconding-says-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: दिल्ली में छह साल की मासूम के साथ हैवानियत, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: दिल्ली में छह साल की मासूम के साथ हैवानियत, आरोपी फरार
Sat, 23 Oct 2021 04:27 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 23 Oct 2021 04:27 PM IST
सार
दिल्ली के रंजीत नगर इलाके में छह वर्षीय एक मासूम के साथ एक युवक ने कथित रूप से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के रणजीत नगर इलाके में छह साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची लंगर लेने गुरुद्वारा जा रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक ने किताब-कॉपी देने की बात कहकर बच्ची को बहलाया और 10 रुपये देकर उसे अपने साथ एक कमरे पर ले जाकर घटना को अंजाम दिया।
बच्ची खून से लथपथ हालत में किसी तरह घर पहुंची। बेटी की हालत देखकर बदहवास मां ने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिता को इलाज के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। अस्पताल दर अस्पताल भटकते हुए करीब ढाई घंटे बाद वह किसी तरह शाम को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करा सका।
बच्ची की हालत गंभीर है। उसका अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच में सीसीटीवी कैमरे में आरोपी बच्ची को ले जाते हुए दिख रहा है।
विज्ञापन
छह साल की बच्ची अपने परिजनों के साथ रणजीत नगर इलाके में रहती है। पिता माल ढोने वाला रिक्शा चलाता है, जबकि मां घरों में साफ-सफाई का काम करती है। बच्ची की एक 11 महीने की छोटी बहन है। बच्ची के पिता ने बताया कि शुक्रवार सुबह बच्ची गुरुद्वारा में लंगर लेने गई थी। एक बार लंगर लेकर पिता ने उसे घर पहुंचाया और उसके बाद वह दोबारा लंगर लेने चली गई। वापस लौटने वह खून से लथपथ थी।
पूछताछ में उसने मां को बताया कि रास्ते में 20 से 25 साल का एक युवक उसे कॉपी किताब देने का लालच देकर अपने साथ चलने के लिए कहा। युवक उसे लेकर एक कमरे में गया, जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। युवक के वहां से जाने के बाद बच्ची किसी तरह से घर पहुंची। बच्ची खून से लथपथ थी, बच्ची की हालत देखकर उसकी मां बदहवास हो गई।
फोन कर अपने पति को सारी जानकारी दी। बच्ची का पिता तुरंत घर पहुंचा और चार अस्पताल में चक्कर लगाने के बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती करा सका। जहां बच्ची का ऑपरेशन किया गया। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुर्ई है। अस्पताल से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ आरोपी
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। एक कैमरे में आरोपी कैद हो गया है। वह बच्ची को अपने साथ ले जाता दिख रहा है। पहले वह बच्ची को लेकर एक गली में घुस गया और फिर वहां से निकलने के बाद बच्ची को लेकर दूसरी गली में घुस गया।
पुलिस फुटेज के जरिए उसके कमरे की पहचान करने में जुटी है जहां आरोपी बच्ची को लेकर गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपी ने मास्क पहन रखा है। आरोपी के फोटो के जरिए उसकी पहचान की जा रही है।