{"_id":"5ec7ff009f780525c72d7ea4","slug":"six-more-cisf-jawans-corona-infected-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : सीआईएसएफ के छह और जवान कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : सीआईएसएफ के छह और जवान कोरोना संक्रमित
Fri, 22 May 2020 10:36 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 22 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में तैनात सीआईएसएफ के छह और जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें पांच जवान दिल्ली मेट्रो और एक सरकारी कार्यालय में तैनात था। सभी को अस्पताल भेज दिया गया है। इनके संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उन्हें क्वारंटीन में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली में अब 36 जवान संक्रमित हैं। जिसमें 28 दिल्ली मेट्रो, 5 एयरपोर्ट और 3 सरकारी कार्यालयों में तैनात थे। वहीं बृहस्पतिवार को दिल्ली मेट्रो में तैनात चार संक्रमित जवानों और शुक्रवार को एक जवान को इलाज के बाद छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन
प्रवक्ता के अनुसार देशभर में सीआईएसएफ के सौ जवान कोरोना संक्रमित हैं। पिछले 24 घंटे में ही 13 जवान संक्रमित हुए हैं। जबकि तीन का निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन