{"_id":"5f11a7de8ebc3e63b37671d0","slug":"six-bullets-found-from-the-luggage-of-sri-nagar-bound-air-passanger-ashram-news-noi523915111","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर जा रहे यात्री के बैग से एयरपोर्ट पर मिले छह कारतूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर जा रहे यात्री के बैग से एयरपोर्ट पर मिले छह कारतूस
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली से श्रीनगर जा रहे यात्री के बैग से छह कारतूस मिलने से शुक्रवार को आईजीआई एयरपोर्ट पर सनसनी फैल गई। यात्री को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। यात्री से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल समेत खुफिया एजेंसियों ने संयुक्त रूप से पूछताछ की। पुलिस ने आर्म्स एक्ट का मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया। वह दिल्ली से श्रीनगर जा रहा था और वहां बाल काटने का काम करता है।
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार डायल के अधिकारी अमित शर्मा ने सूचना दी थी कि श्रीनगर जा रहे अलीशान सलमानी के बैग से 7.65 बोर के छह कारतूस मिले हैं। वह मूल रूप से गांव काजीवाला, तहसील व जिला बिजनौर यूपी निवासी है।
पुलिस ने उससे कारतूस से संबंधित कागजात मांगे, जो वह नहीं दिखा पाया। उसने यह भी नहीं बताया कि उसके बैग में कारतूस कहां से आए। केन्द्रीय खुफिया एजेंसी व दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उससे कई घंटे संयुक्त रूप से पूछताछ की। पुलिस ये पता कर रही है कि अलीशान के बैग से कारतूस कहां से आए थे।