फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Sister makes brother a part of Team India in roller skating

Delhi News: बहन ने भाई को रोलर स्केटिंग में बनाया टीम इंडिया का हिस्सा

Thu, 17 Sep 2026 07:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
Sister makes brother a part of Team India in roller skating
हिमनिश का वर्ल्ड स्केट गेम्स में चयन, बहन हीरल एशियाई चैंपियन
विज्ञापन


काजल कुमारी



नई दिल्ली। रोलर स्केटिंग में भारत का नाम रोशन करने वाली भाई-बहन की जोड़ी में अब हिमनिश ने विश्व मंच पर जगह बनाई है। उनकी बहन हीरल पहले ही एशियाई चैंपियन बन चुकी हैं। हिमनिश का चयन वर्ल्ड स्केट गेम्स के जूनियर वर्ग में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने के लिए हुआ है।
बवाना स्थित राजीव गांधी स्टेडियम से शुरू हुआ उनका सफर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। हीरल (20) एशियाई चैंपियन हैं और विश्व में पांचवें स्थान पर हैं। वह डबल वाइस यूरोपियन चैंपियन और कई बार नेशनल चैंपियन भी रह चुकी हैं। हिमनिश (16) ने वर्ष 2014 में कोच राहुल कौश के मार्गदर्शन में स्केटिंग शुरू की थी। उन्होंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सीबीएसई, एसजीएफआई और आरएसएफआई की कई प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं। वर्ष 2021 में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत और कांस्य पदक जीतने के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ा। हिमनिश ने यूरोप में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी भाग लेकर अनुभव हासिल किया है।
विज्ञापन

हीरल की प्रेरणा
हिमनिश ने अपनी बहन हीरल को अपनी प्रेरणा बताया है। उन्होंने कहा, हीरल ने ही मुझे इस खेल के लिए प्रेरित किया और हर कदम पर मेरा साथ दिया। बताया कि हीरल ने असफलता के समय भी उनका हौसला बढ़ाया और अभ्यास करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed