फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Sirsa demands from Akal Takht to summon three former presidents

सिरसा ने की तीन पूर्व अध्यक्षों को तलब करने की अकाल तख्त से की मांग

Tue, 09 Nov 2021 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sirsa demands from Akal Takht to summon three former presidents
नई दिल्ली। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से प्रबंधक कमेटी के तीन पूर्व अध्यक्षों को तलब करने की मांग की है। सिरसा ने अकाल तख्त से की गई अपील में कहा है कि गुरुद्वारा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना, हरविंदर सिंह सरना व मनजीत सिंह जीके पंथक संस्थाओं की खिलाफत कर रहे हैं।
विज्ञापन

जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को लिखे पत्र में सिरसा ने यह भी कहा कि तीन पूर्व अध्यक्ष पंथ विरोधी ताकतों व सरकार का कब्जा प्रबंधक कमेटी पर करवाने का प्रयास कर रहे हैं। परमजीत सिंह सरना ने दिल्ली के उपराज्यपाल को पत्र लिख कर दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी का नियंत्रण सरकार के कब्जे के अधीन लाने के लिए कहा है। वहीं हरविंदर सिंह सरना अदालतों में केस डालकर कमेटी के जनरल हाउस व कार्यकारिणी के गठन में रुकावट डाल रहे है।
विज्ञापन

सिरसा ने कहा कि यह पहली बार नहीं है बल्कि सरना भाई हमेशा सिख कौम के विरुद्ध साजिश रचते रहते हैं। 1984 सिख दंगों में लिप्त जगदीश टाइटलर व कमलनाथ को बचाने का प्रयास करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसा ने बीते दिनों शरारती तत्वों द्वारा दिल्ली के ख्याला इलाके में बुरी तरह से जसकरण सिंह का कत्ल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग पुलिस प्रशासन से की। कहा कि पत्थर व सिल्लियों से जसकरण को मारा गया। जो पूरी मानवता को शर्मसार करने वाला कृत्य है। इससे सिख कौम में दहशत है।
गुरुद्वारा रकाब गंज में आयोजित अरदास के मौके पर सिरसा ने जसकरण के परिवार को भरोसा दिलाया कि दिल्ली कमेटी की पूरी लीगल टीम इस केस की पैरवी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed