फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Sir Ganga Ram ENT HOD Ajay Swaroop said not getting any active cases of black fungus mucormycosis

दिल्ली: गंगाराम के ईएनटी विभागाध्यक्ष बोले- नहीं मिल रहा ब्लैक फंगस का कोई सक्रिय मामला, सिर्फ देख रहे पुराने मरीज

Fri, 03 Sep 2021 05:00 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 03 Sep 2021 05:00 PM IST
सार

डॉ. अजय ने बताया कि पुराने मरीजों के वापस आने के कई कारण हो सकते हैं। उन्होंने दवा का पूरा कोर्स नहीं लिया होगा। वे पोस्ट-ऑपरेटिव फॉलो-अप के लिए नहीं आए होंगे और फंगस फिर से बढ़ने लगी।

विज्ञापन
Sir Ganga Ram ENT HOD Ajay Swaroop said not getting any active cases of black fungus mucormycosis
गंगा राम के ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप - फोटो : ट्विटर ANI

विस्तार

दिल्ली में कोरोना के मामले अब बहुत कम आ रहे हैं और पिछले तीन-चार दिनों से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। कोरोना से ठीक हुए कई मरीजों में ब्लैक फंगस (म्यूकर माइकोसिस) की पुष्टि हुई थी। राजधानी में सैकड़ों मरीजों को अपनी चपेट में ले लिया था। कई मरीजों की मौत भी हो गई। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इस बीच सर गंगा राम अस्पताल के ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप ने शुक्रवार को कहा कि अब म्यूकर माइकोसिस का कोई सक्रिय मामला नहीं मिल रहा है। अब हम केवल पुराने मामले देख रहे हैं। रोगी एक क्षेत्र में बीमारी के साथ आ रहे हैं, जिसका पहले इलाज किया गया था। हम छोटे केंद्रों से भी मरीज को ले रहे हैं। डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि सौभाग्य से अब म्यूकर माइकोसिस के सक्रिय मामले नहीं मिल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. अजय ने बताया कि पुराने मरीजों के वापस आने के कई कारण हो सकते हैं। उन्होंने दवा का पूरा कोर्स नहीं लिया होगा। वे पोस्ट-ऑपरेटिव फॉलो-अप के लिए नहीं आए होंगे और फंगस फिर से बढ़ने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed