फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Sikh management committee delhi came forward to fight with corona virus

कोरोना वायरस से निपटने के लिए सिख प्रबंधक कमेटी आई आगे

Thu, 09 Apr 2020 10:33 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 09 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Sikh management committee delhi came forward to fight with corona virus
मनजिंदर सिंह सिरसा - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने 50 बिस्तरों की क्षमता वाले गुरु हरिकृष्ण अस्पताल व छह मंजिला 500 बेड का अस्पताल कोरोना वायरस से निपटने के लिए देने की पेशकश की है। इस बाबत प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली सरकार को एक पत्र भी लिखा है।

विज्ञापन


पत्र भी कहा है कि गुरु हरिकृष्ण अस्पताल बहुपयोगी है। जहां आईसीयू यूनिट भी है। सिरसा ने कहा कि होटलों व बैंक्वट हॉल को सेहत सुविधाओं के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जाए। जब मानवता इस मुश्किल हालात से गुजर रही है तब हमें एक टीम की तरह काम करना चाहिए।

विज्ञापन

सिरसा-कालका को श्री अकाल तख्त, साहिब पर तलब करने की मांग

जागो पार्टी ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधकों को धार्मिक जगहों से बोलने पर तत्काल रोक लगाने की मांग अकाल तख्त से की है। पार्टी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने कहा है कि प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा व महासचिव हरमीत सिंह कालका सिख इतिहास व गुरबाणी से संबंधित तथ्यों को गलत अंदाज में पेश कर रहे है। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बाला साहिब अस्पताल को क्वारंटीन सेंटर बनाने की बाबत लिखे पत्र में सिख इतिहास को गलत तरीके से पेश किया है। बिना प्रमाणिक इतिहास के सिरसा ने गुरुद्वारा बाला साहिब वाले स्थान पर गुरु हरि कृष्ण साहिब को एकांतवास में रहने का जिक्र किया। 

यह कहा गया कि गुरु साहिब चेचक की बीमारी के संक्रमण के बाद यहां एकांतवास में रहे। जीके ने सिरसा से सवाल पूछा कि गुरु साहिब का यह एकांतवास कैसे, कब और कहां से आया?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed