फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Shyam Lal College won the BITS Pilani Hockey Tournament

Delhi News: श्याम लाल कॉलेज ने जीता बिट्स पिलानी हॉकी टूर्नामेंट

Tue, 23 Sep 2025 08:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 08:20 PM IST
विज्ञापन
Shyam Lal College won the BITS Pilani Hockey Tournament
नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्याम लाल कॉलेज ने बिट्स पिलानी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स को 5-0 से शिकस्त देकर जीत का खिताब अपने नाम किया। राजस्थान स्थित बिट्स पिलानी मैदान पर खेले गए मुकाबले में श्याम लाल कॉलेज के नंदकिशोर ने दो गोल दागे, जबकि प्रत्यूष सिंह जग्गी, अभिषेक और हर्ष शर्मा ने एक-एक गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। विजेता टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिला। वहीं, उपविजेता श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स को 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट के हार्ड लाइन मैच में हंसराज कॉलेज ने मेजबान बिट्स पिलानी को रोमांचक ट्राइब्रेकर में 6-5 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। निर्धारित समय में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं, जिसमें हंसराज कॉलेज के रविराज और बिट्स पिलानी के अंकित ने एक-एक गोल किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed