{"_id":"5f401d538ebc3e3ced200b27","slug":"shopping-complex-and-multi-storey-parking-to-be-built-in-nabi-karim-ashram-news-noi531139823","type":"story","status":"publish","title_hn":"नबी करीम में बनेंगे शॉपिंग कांप्लेक्स और बहुमंजिला पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नबी करीम में बनेंगे शॉपिंग कांप्लेक्स और बहुमंजिला पार्किंग
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी के नबी करीम में बहुमंजिली पार्किंग के साथ शॉपिंग कांप्लेक्स और आरके आश्रम-जनकपुरी व इंद्रलोक- इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर पर इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। शुक्रवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त ज्ञानेश भारती और डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉक्टर मंगू सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान उपराज्यपाल भी मौजूद रहे। निर्माण कार्य की संरचना मेट्रो तैयार करेगी।
इस अवसर पर एलजी अनिल बैजल ने निगम व डीएमआरसी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस परियोजना से नागरिकों को लाभ मिलने के साथ ही निगम के राजस्व में इजाफा होगा। वहीं, डीएमआरसी को मेट्रो स्टेशन के लिए जमीन मिलेगी। इसके साथ ही लोगों को भीड़भाड़ वाले स्थान पर एक ही जगह मेट्रो, पार्किंग और शॉपिंग की सुविधा मिलेगी।
निगमायुक्त ने बताया कि ईदगाह रोड सदर बाजार में निगम के स्वामित्व वाले 26,198 वर्ग मीटर में फैले क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। इसके लिए एक प्रस्ताव भी तैयार किया गया था। इसमें भूमिगत इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन और तीन तल पर व्यवसायिक परिसर और छह पर बहुमंजिला पार्किंग की योजना बनाई गई है। परियोजना के तहत डीएमआरसी मेट्रो स्टेशन बनाने के साथ-साथ शॉपिंग कांप्लेक्स और बहुमंजिला पार्किंग की संरचना का निर्माण करेगी।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो की तरफ से पेश प्रारंभिक प्रस्ताव के अनुसार, भूमिगत मेट्रो स्टेशन का निर्माण आगामी जनवरी 2023 तक पूरा किया जाना है। वहीं, इस बीच बहुमंजिला कार पार्किंग और जमीन के ऊपर वाणिज्यिक स्थान के निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित कर परियोजना को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इस परियोजना में करीब डेढ़ वर्ष का समय लगेगा।
दिल्ली मेट्रो रेल के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह ने कहा कि इस परियोजना से भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में रह रहे लोगों को मदद मिलेगी। निगम महापौर जयप्रकाश ने कहा कि यह परियोजना निगम के लिए अल्ट्रा मॉडर्न प्रोजेक्ट के तौर पर मील का पत्थर साबित होगी।
ये सुविधाएं मिलेंगी
. भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में पार्किंग की समस्या होगी दूर
. नई दिल्ली के बाद मेट्रो की होगी दूसरी मल्टीलेवल पार्किंग
. मेट्रो स्टेशन में चार भूमिगत तल होंगे, जबकि कुल नौ लेवल होंगे।
. ग्राउंड से ऊपर तीन मंजिलों का उपयोग वाणिज्यिक उद्देश्य, जबकि छह मंजिलों पर पार्किंग की सुविधा होगी।
.