फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   SHO sent to police line in the matter of casino found in Hotel

होटल में कसीनो : एसएचओ पर गिरी गाज, किए गए लाइन हाजिर

Wed, 31 Mar 2021 11:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
SHO sent to police line in the matter of casino found in Hotel
नई दिल्ली। महिपालपुर में एनएच-8 स्थित फाइव स्टार होटल रेडीसन ब्लू में कसीनो चलने के मामले में वसंतकुंज (साउथ) थाने के एसएचओ अजय कुमार नेगी पर गाज गिरी है। उन्हें थाने से हटाकर बुधवार को लाइन हाजिर कर दिया गया। इससे पहले उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इस मामले में तीन बीट अफसरों, एक हवलदार व दो सिपाहियों को पहले की लाइन हाजिर किया जा चुका है।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार अजय कुमार नेगी पर कार्रवाई करते हुए बुधवार को लाइन हाजिर कर दिया गया। अजय कुमार नेगी को नोटिस जारी कर पूछा गया था कि उनके इलाके में कसीनो कैसे चल रहा था और क्यों न उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए। जिले के स्पेशल स्टाफ ने होली वाले दिन होटल में कसीनो का पर्दाफाश कर पांच महिलाओं समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने होटल का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। वसंतकुंज (साउथ) थाने से डीसीपी इंगित प्रताप सिंह को मंगलवार को पत्र लिखा गया है। पत्र में कहा गया है कि कसीनो चलने के मामले में होटल प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। अत: होटल का लाइसेंस रद्द किया जाए। ये पत्र अब दिल्ली पुलिस की लाइसेंसिंग यूनिट को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि होटल के कमरों तक पुलिस की पहुंच नहीं है। ऐसे में होटल में क्या चल रहा है पुलिस को इसकी कैसे जानकारी मिलेगी। होटल सिक्योरिटी को ये देखना चाहिए कि होटल में क्या चल रहा है। पुलिस अधिकारी मानते हैं कि होटल के कमरों में क्या चल रहा है इसकी जानकारी होटल प्रशासन को जरूरी होगी। ऐसे में होटल का लाइसेंस रद्द किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed