{"_id":"63dbb68297cf6650693e9d88","slug":"shish-tried-to-rape-innocent-sisters-who-came-to-the-birthday-celebration-ashram-news-c-340-1-del1011-4381-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: जन्मदिन समारोह में आईं मासूम बहनों से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: जन्मदिन समारोह में आईं मासूम बहनों से दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन
-फुसलाकर ले गया था युवक, परिवार वालों ने झुग्गी से बच्चियों को बरामद किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तम नगर इलाके में परिजनों के साथ जन्मदिन समारोह में आई पांच और छह साल की बहनों से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। आरोपी दोनों को बहला फुसलाकर झुग्गी में ले गया और बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की। तलाश करते हुए परिजन झुग्गी में पहुंचे और बच्चियों को बरामद किया। परिजनों ने आरोपी युवक की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पाेक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता ने बताया कि दोनों बच्चियां परिजनों के साथ चाची के घर जन्मदिन समारोह में शामिल होने आईं थीं। इस दौरान दोनों अचानक गायब हो गईं। परिवार वाले और रिश्तेदार बच्चियों की तलाश करने में जुट गए। आसपास तलाश करते हुए परिवार वाले पड़ोस की झुग्गी में पहुंचे। जहां लोगों ने दोनों बच्ची के साथ एक युवक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। उसके बाद लोगों ने युवक की पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो युवक घायल अवस्था में था। लोगों ने आरोपी बताकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी युवक की पहचान दीपक के रूप में हुई। बच्चियों का अदालत में 164 का बयान दर्ज करवाया जाएगा।