फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Sharp shooter of Gogi gang Tiger killed in encounter

गोगी गिरोह का शार्प शूटर टाइगर मुठभेड़ में ढेर

Sat, 30 Oct 2021 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Sharp shooter of Gogi gang Tiger killed in encounter
नई दिल्ली। बेगमपुर थाना पुलिस ने विरोधी गिरोह के बदमाश की हत्या करने आए गोगी गिरोह के शार्प शूटर हरियाणा में जींद के पिल्लू खेड़ा मंडी निवासी दीपक शर्मा उर्फ बच्ची उर्फ टाइगर को शुक्रवार तड़के अमन विहार इलाके में मुठभेड़ में मार गिराया। बदमाश की गोली से दो सिपाही सन्नी और विकास घायल हो गए। उनके पैर और कंधे में गोली लगी है। दिल्ली पुलिस के मुखिया राकेश अस्थाना ने सिपाहियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। बदमाश की गोली निरीक्षक की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी थी।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि केएन काटजू मार्ग इलाके में 11 अक्तूबर को गैंगवार में टिल्लू गैंग के बदमाश दीपक उर्फ राधे की हत्या मामले में पुलिस को इसकी तलाश थी। इस मामले में पुलिस अब तक गोगी गैंग के जेल में बंद दो समेत आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। टाइगर वर्ष 2019 में बेगमपुर में हुई हत्या के मामले में पैरोल पर निकलने के बाद से फरार था। बदमाश के कब्जे से एक पिस्टल और बाइक बरामद की गई है। दीपक उर्फ राधे की हत्या में पुलिस ने आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ में वारदात में टाइगर का हाथ होने का पता चला था।
विज्ञापन

शुक्रवार तड़के बेगमपुर थाना पुलिस को दीपक के अमन विहार इलाके में आने की सूचना मिली तो रानी खेडा में घेराबंदी की गई। सिपाही सन्नी और विकास ने अपाचे बाइक से पहुंचे टाइगर को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने की कोशिश करने लगा। बाइक फिसलने से वह गिर गया। निरीक्षक अरविंद कुमार ने पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाश ने उन पर गोली चला दी। गोली निरीक्षक की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। सिपाहियों ने पकड़ने का प्रयास किया तो टाइगर ने उन पर भी गोलियां चलाईं। दोनों सिपाही घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने दीपक पर जवाबी फायरिंग की। गोलियां लगने से दीपक घायल होकर गिर गया। पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस मंगाकर घायल दोनों सिपाहियों और बदमाश को आंबेडकर अस्पताल पहुंचाया। वहां बदमाश को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद पुलिस ने बताया कि टाइगर ने बेगमपुर इलाके में वर्ष 2019 में एक प्रॉपर्टी डीलर संजीव की हत्या कर दी थी। इस मामले में वह गिरफ्तार हुआ था, लेकिन पैरोल पर जेल से निकलने के बाद फरार हो गया था। जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बेगमपुर थाना पुलिस ने बदमाश सुमित सेठी के पास से तीन अवैध पिस्टल बरामद की थीं। सुमित ने बताया था कि ये पिस्टल गोगी गैंग के शार्प शूटर दीपक उर्फ टाइगर की हैं। दीपक पर सदर रोहतक में लूटपाट का मामला भी दर्ज था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed