{"_id":"6056f16cd3e0de22a23eac39","slug":"shahdara-woman-lodges-false-fir-for-insurance-claim-of-her-mobile-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: इंश्योरेंस क्लेम के लिए महिला ने दर्ज कराई झूठी एफआईआर, पुलिस पूछताछ में खुल गया भेद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: इंश्योरेंस क्लेम के लिए महिला ने दर्ज कराई झूठी एफआईआर, पुलिस पूछताछ में खुल गया भेद
Sun, 21 Mar 2021 12:40 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक महिला को उसके छोटे से लालच ने जेल की हवा खिलवा दी। इंश्योरेंस क्लेम लेने के लिए महिला ने अपने मोबाइल झपटमारी की झूठी एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने मामले की जांच की तो झूठ से पर्दा उठ गया। आरोपी बबीता (30) को गिरफ्तार कर उसके पास से मोबाइल भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
दरअसल महिला का मोबाइल टूटने के बाद इंश्योरेंस कंपनी उसका क्लेम नहीं दे रही थी। ऐसे में मोबाइल का क्लेम लेने के लिए उसने झूठी कॉल की। पुलिस पकड़ी गई महिला से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बबीता अपने परिवार के साथ डीडीए जनता फ्लैट, जीटीबी एंक्लेव में रहती है। इसके परिवार में पति मोहसिन व अन्य सदस्य हैं। महिला शाहदरा में प्राइवेट नौकरी करती है। कुछ माह पूर्व महिला ने एक महंगा मोबाइल खरीदा था। फोन खरीदने के बाद उसने उसका इंश्योरेंस करवा दिया था।
विज्ञापन
कुछ समय बाद मोबाइल गिरने के कारण उसकी स्क्रीन टूट गई। महिला ने इंश्योरेंस लेने का प्रयास किया तो उसकी एप्लीकेशन निरस्त कर दी गई। कुछ समय बीतने के बाद महिला को एक तरकीब सूझी। उसने 27 जनवरी को शाहदरा इलाके से मोबाइल झपटमारी की झूठी कॉल कर दी। उसने पुलिस को बताया कि बाइक सवार युवकों ने उसका मोबाइल झपट लिया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस तभी से लगातार जांच करती रही। इधर करीब डेढ़ माह बीतने के बाद महिला को लगा कि मामला अब ठंडा हो गया होगा। महिला ने अपना सिमकार्ड दोबारा उसी फोन में डालकर उसे चालू कर दिया। पुलिस ने मोबाइल को टेक्नीकल सर्विलांस पर रखा हुआ था। महिला के सिमकार्ड डालते ही पुलिस को इसकी सूचना मिल गई।
पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो सारा भेद खुल गया। महिला ने सारी साजिश का खुलासा कर दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से मोबाइल भी बरामद कर लिया है। शाहदरा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।