फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Shahdara Lake will welcome visitors in the new year

खुशखबरी : आगंतुकों का नए साल में वेलकम करेगी शाहदरा झील, तैयारियां अंतिम दौर में 

Wed, 29 Dec 2021 05:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 29 Dec 2021 05:27 AM IST
सार

अंतिम चरण में पहला फेज, 24 जनवरी को खोलने की तैयारी, 15 महीने में पूरी होनी थी पूर्वी निगम की यह महत्वाकांक्षी परियोजना, 41 महीने हो गए काम शुरू हुए।

विज्ञापन
Shahdara Lake will welcome visitors in the new year
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली की शाहदरा झील नए साल में आगंतुकों का वेलकम करने की तैयारी में है। उपेक्षित पड़ी झील को जुलाई 2018 में संवारने का काम शुरू हुआ था। काम 15 महीने में पूरा होना था, लेकिन 41 महीने बाद अब पहले फेज का काम अंतिम चरण में है। जल्द काम पूरा कर 24 जनवरी को पूर्वी निगम इसे आगंतुकों के लिए खोलने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन


पूर्वी निगम के अधिकार क्षेत्र वाली शाहदरा झील को वेलकम झील पुकारते हैं। शाहदरा में स्थित यह विशाल जल श्रोत सालों से प्रदूषण और उपेक्षा की मार झेल रहा था। पूर्वी निगम की कोशिश से शहरी विकास मंत्रालय और स्थानीय सांसद इसे संवारने को तैयार हुए। निगम की इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च कर संवारने का काम चल रहा है। 
विज्ञापन


वेलकम झील के 30.74 एकड़ क्षेत्रफल में से 14 एकड़ को पक्के जल क्षेत्र के रूप में विकसित किया गया है। खुलते ही यहां बोटिंग शुरू होगी, किनारों पर पाथ वे और जॉगिंग ट्रैक बनाने का काम भी अंतिम रूप ले रहा है। इसी हफ्ते लेक शाइड शेड भी तैयार करने की तैयारी है। अगले फेज में फूड कोर्ट प्लाजा कैनोपी, बच्चों के लिए झूले लगाए जाएंगे। उद्यान विभाग के निदेशक राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि झील और जॉगिंग ट्रैक के बीच खाली स्थानों पर पेड़ और झाड़ियां लगाने का काम लगातार जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झील में लगे रंग-बिरंगे फूल मोह लेंगे मन
रंग-बिरंगे फूलों वाला कैना, सदाबहार सिनकोना, चांदनी और गुड़हल को वेलकम झील के किनारों पर लगाया गया है। इसके अलावा एस्टोनिया, जटरोफा और फाइकस के सजावटी पेड़ों ने झील के किनारे जगह ले ली है, जो कि आगंतुकों का मन मोह लेंगी और नीम, जामुन और पिलखन की छाया धूप में शीतलता पहुंचाएगी।


पर्यटन हॉटस्पॉट साबित होगी वेलकम झील
पूर्वी निगम में स्थायी समिति अध्यक्ष बीर सिंह पंवार ने बताया कि झील से संबंधित सभी कार्यों की बराबर समीक्षा की जा रही है। जल्द ही स्थानीय निवासियों को इसका लाभ मिलेगा और निगम के जल संरक्षण मिशन को सफलता मिल जाएगी। यहां जल शोधन संयंत्र जैसी प्रणाली बनाई जा रही है। वेलकम झील पूर्वी दिल्ली का पर्यटन हॉटस्पॉट साबित होगा। दक्षिणी निगम के भारत दर्शन पार्क के बाद पूर्वी निगम की ओर से दिल्ली वासियों को एक और आकर्षक पर्यटन क्षेत्र भेंट किया जाएगा, जहां घूमने के लिए मामूली पैसे खर्च करके टिकट भी लेना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed