{"_id":"5fe6434a8ebc3e3bb4242db8","slug":"seven-searches-for-people-infected-with-the-new-corona-strain-ashram-news-noi5560971182","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए कोरोना स्ट्रेन से संक्रमित लोगों के संपर्क में आए सात तलाशे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए कोरोना स्ट्रेन से संक्रमित लोगों के संपर्क में आए सात तलाशे
विज्ञापन
नई दिल्ली। राज्य सरकार प्रशासन ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर ऐसे सात लोगों को तलाशा है, जो एसओपी लागू होने से एक दिन पहले ब्रिटेन से दिल्ली आ गए थे। इन्हें ऐरोसिटी में स्थित पांच सितारा होटल में क्वारंटीन किया गया है। सात दिन बाद इनका कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। इन लोगों के संपर्क में आने वालों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। दिल्ली में ब्रिटेन से लौटे कुल 68 यात्रियों को अलग-अलग जगह क्वारंटीन किया गया है। ब्रिटेन से आए लोग दो सप्ताह बाद भी कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। अब ये सात लोग किस तरह और किन-किन लोगों के संपर्क में आए, पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है।
ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन के सामने आने के बाद भारत सरकार ने एसओपी लागू की है। इसके बाद ब्रिटेन से आए उन लोगों को क्वारंटीन में रखा जा रहा है, जो फ्लाइट में कोरोना संक्रमित यात्रियों के तीन सीट आगे तक और तीन सीट पीछे तक बैठे हुए थे। फ्लाइट में कोरोना संक्रमित यात्रियों के संपर्क में आए 56 यात्रियों को ऐरोसिटी में स्थित पांच सितारा होटल एलोफ्ट में रखा गया है। इन यात्रियों से ही होटल का खर्चा लिया जा रहा है। इसके अलावा, तीन यात्रियों को साकेत और दो को फतेहपुर बेरी इलाके में रखा गया है।
आईजीआई एयरपोर्ट के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब उन लोगों को भी ढूंढा जा रहा है, जो एसओपी लागू होने से एक दिन पहले ब्रिटेन से आए और कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए थे। ऐसे सात यात्रियों को दिल्ली में अलग-अलग जगह से तलाश कर एलोफ्ट होटल में रखा गया है। इसके बाद एलोफ्ट होटल में ब्रिटेन से आए व क्वारंटीन किए गए यात्रियों की संख्या शुक्रवार शाम तक 63 हो गई थी।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर अपनाई जा रही माइक्रो ग्रुपिंग
आईजीआई एयरपोर्ट के डीसीपी राजीव रंजन ने बताया कि पुलिसकर्मी कोरोना बचाव के सभी तरीके अपना रहे हैं। सभी को माइक्रो ग्रुपिंग ऑफ पुलिसमैन सिस्टम को समझाया जा रहा है। इस सिस्टम के तहत जिस पुलिसकर्मी की जहां ड्यूटी है, उसे वहीं से घर भेजा जा रहा है। अगले दिन वह थाने में आने की बजाय सीधा ड्यूटी पाइंट पर आ जाएगा। होटल एलोफ्ट की सुरक्षा भी सिविल डिफेंस व दिल्ली प्रशासन के साथ मिलकर बढ़ा दी गई है।