फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sero survey will be done in Delhi to detect the spread of virus

अब दिल्ली में होगा सीरो सर्वे, कोरोना वायरस के फैलने का चलेगा पता

Mon, 22 Jun 2020 04:00 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2020 04:00 AM IST
सार

  • एंटीबॉडी किट्स के जरिये करीब आधे घंटे में ही संक्रमण के खिलाफ शरीर में बनने वाले एंटीबॉडी का पता चल सकेगा
  • इस अध्ययन के बाद यह पता चल सकेगा कि दिल्ली में कितने ऐसे लोग हैं जिन्हें जाने-अनजाने में कोरोना हुआ और वह ठीक भी हो गए हैं 

विज्ञापन
Sero survey will be done in Delhi to detect the spread of virus
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी में कोरोना वायरस के फैलाव का पता लगाने के लिए जल्द ही सीरो सर्वे किया जाएगा। करीब 50 से भी अधिक क्लस्टर इलाकों में लोगों की खून जांच कर एंटीबॉडी का पता लगाया जाएगा। इस दौरान करीब 20 हजार से अधिक लोगों की जांच करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए केंद्रीय स्तर की टीमों ने जिलेवार योजना तैयार कर ली है। सूत्रों के अनुसार इसी हफ्ते से सीरो सर्वे का काम शुरू हो जाएगा। करीब दो से तीन सप्ताह बाद इसके परिणाम सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन


जिलास्तर पर चिकित्सीय टीमें कंटेनमेंट और बफर जोन के अलावा कुछ चिह्नित क्षेत्रों में जाकर लोगों की जांच करेंगी। एंटीबॉडी किट्स के जरिये करीब आधे घंटे में ही संक्रमण के खिलाफ शरीर में बनने वाले एंटीबॉडी का पता चल सकेगा। इस अध्ययन के बाद यह पता चल सकेगा कि दिल्ली में कितने ऐसे लोग हैं जिन्हें जाने-अनजाने में कोरोना हुआ और वह ठीक भी हो गए हैं।
विज्ञापन


दरअसल कोरोना वायरस के दिल्ली में लगभग 65 फीसदी मरीज बिना लक्षण वाले हैं। यानी उन्हें कोरोना संक्रमण तो है लेकिन कोई लक्षण नहीं है। इन लोगों में संक्रमण का पता तब चल रहा है जब या तो वे हाई रिस्क जोन में आने के बाद जांच करा रहे हैं या फिर एहतियात के तौर पर।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 जिलों में शुरू होगा सर्वे का काम
दिल्ली में सीरो सर्वे के लिए नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) ने योजना बनाई है। यहां के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ अलग अलग बैठकों में इस पर विस्तृत चर्चा हो चुकी है। फिलहाल 11 जिलों में सर्वे का काम शुरू किया जाना है।

क्यों जरूरी है सर्वे
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी का कहना है कि दिल्ली में कोरोना वायरस का एक अलग ही ट्रेंड देखने को मिल रहा है। लॉकडाउन के बाद भी यहां एक निश्चित गति से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। लॉकडाउन हटने के बाद इसमें तेजी आई है। कुछ जिलों में संक्रामक दर (संक्रमित सैंपल मिलने की दर) 70 फीसदी तक पाई गई है। ऐसे में संक्रमण के फैलाव की जानकारी बेहद जरूरी है। ताकि संक्रमण के विस्तार के अनुसार अब तक के प्रयासों में जरूरी बदलाव किए जा सके।


महानगर में पहला सर्वे
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की निगरानी में अब तक देश के 21 राज्यों के 69 जिलों में सीरो सर्वे हो चुका है। हाल ही में आए परिणाम में पाया गया कि 0.78 फीसदी आबादी में संक्रमण के एंटीबॉडी मिले हैं। इसके बाद आईसीएमआर ने सभी राज्यों को सीरो सर्वे लगातार किए जाने की सलाह दी है लेकिन एक महानगर पर फोकस करते हुए पहली बार दिल्ली में सीरो सर्वे किया जा रहा है। जल्द ही कोरोना प्रभावित शेष महानगरों में भी किया जा सकता है।

इन जिलों में संक्रामक दर ज्यादा
जिला संक्रामक दर (फीसदी में)
शाहदरा 75.4
दक्षिणी पूर्वी 63.4
उत्तर पूर्वी 57.1
पूर्वी दिल्ली 45
पश्चिमी 44
उत्तर पश्चिमी 44.1
उत्तरी दिल्ली 39.2
दक्षिणी पश्चिमी 35
मध्य दिल्ली 34.2
दक्षिणी दिल्ली 28
नई दिल्ली 22.3
(सात से 13 जून के बीच समीक्षात्मक आंकड़े)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed