फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Senior auditor murder case

पत्नी-बेटे ने सुपारी देकर कराई थी सीनिटर ऑडिटर की हत्या

Wed, 10 Jul 2019 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Senior auditor murder case
दिल्ली के जैतपुर थाना पुलिस द्वारा पकडी गई आनंद सिंह के हत्या की आरोपी पत्नी सुनीता देवी व अन्य आ? - फोटो : Ashram
पत्नी-बेटे ने सुपारी देकर कराई थी सीनिटर ऑडिटर की हत्या
विज्ञापन

नई दिल्ली। जैतपुर क्षेत्र में सीनियर ऑडिटर आनंद सिंह (43) की हत्या उसकी पत्नी सुनीता देवी और बेटे ने सुपारी देकर कराई थी। पुलिस ने सुनीता और एक सुपारी किलर रिशभ उर्फ शिब्बू (20) को गिरफ्तार कर यह खुलासा किया है। आनंद सिंह के नाबालिग बेटे को भी पकड़ लिया गया है। सुनीता का कहना है कि आनंद उसके व बेटे के साथ मारपीट और गाली-गलौज करता था। उसकी शराब पीने की लत और इन हरकतों से वे परेशान हो गए थे।
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार, इंडियन ऑडिट्स एंड एकाउंट्स विभाग में सीनियर ऑडिटर आनंद सिंह की हत्या की सूचना 6 जुलाई को सुबह 4:50 बजे मिली थी। पोस्टमार्टम में पता चला कि उन पर पीछे से चाकू से छह वार किए गए थे और सिर पर लाठी मारी गई थी। जैतपुर थानाध्यक्ष आनंद स्वरूप, इंस्पेक्टर सतविंदर राणा, बदरपुर थानाध्यक्ष विजय पाल दहिया और पुल प्रह्लादपुर थानाध्यक्ष अजय प्रताप की टीम ने जांच के दौरान सुनीता देवी और उसके बेटे से बात की तो बयानों में विरोधाभास मिला। पत्नी ने कहा कि घर से करीब दो लाख रुपये गायब हैं, हालांकि वह पैैसे का स्रोत नहीं बता पाई। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।
विज्ञापन

सुनीता ने बताया कि आनंद शराब पीने के बाद परिजनों से गाली-गलौज व मारपीट करता था। बड़ा बेटा 10वीं कक्षा में फेल हो गया था और नशा आदि भी करता था। इस पर आनंद सिंह ने बेटे को कई बार पीटा था। इससे मां-बेटे नाराज थे। उन्होेंने आनंद सिंह की हत्या की साजिश रची। सुनीता के खुलासे के बाद फरीदाबाद से रिशभ को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी विकास के जरिये दी सुपारी
मां-बेटे ने पड़ोस में रहने वाले विकास से संपर्क किया। विकास आनंद सिंह के बेटे का दोस्त है। इन्होंने आनंद सिंह की हत्या के लिए उसे 1.5 लाख रुपये देने की बात कही। विकास ने रिशभ उर्फ शिब्बू को शामिल कर लिया। वारदात वाले दिन सुनीता देवी व बेटे ने विकास व रिशभ को बुलाया। दोनों घर की छत पर छिप गए। वारदात वाले दिन आनंद सिंह शराब के नशे में 11:30 बजे घर आया और बिना डिनर किए सो गया। रात करीब ढाई बजे जब सब सो गए तो सुनीता व बेटा छत पर गए और विकास व रिशभ को इशारा किया। दोनों नीचे आए और रिशभ की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद दोनों घर से फरार हो गए। आनंद सिंह का मोबाइल सुनीता के कब्जे से बरामद कर लिया गया है। रिशभ की निशानदेही पर चाकू बरामद हो गया है। गली नंबर-8, दीपाली एंक्लेव, फरीदाबाद निवासी रिशभ व विकास पहले दोनों साथ रहते थे। रिशभ मूल रूप से कन्नौज, यूपी का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed