{"_id":"60c9669c8ebc3e2ee339a2a3","slug":"see-the-historical-places-from-today-it-is-mandatory-to-follow-the-corona-guidelines-asi-appeals-to-the-people-for-cooperation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनलॉक: आज से करें ऐतिहासिक स्थलों का दीदार, कोरोना नियमों का पालन अनिवार्य, एएसआई ने की ये अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक: आज से करें ऐतिहासिक स्थलों का दीदार, कोरोना नियमों का पालन अनिवार्य, एएसआई ने की ये अपील
Wed, 16 Jun 2021 08:19 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 16 Jun 2021 08:19 AM IST
सार
पुराना किला के कर्मचारियों ने बताया कि परिसर को सैनिटाइज किया गया है। पहले की तरह लोग किला परिसर पहुंचकर भारतीय संग्रहालय और पेटीएम के सहयोग से लगाए गए क्यूआर कोड से भी ई-टीकट बुक सकेंगे। किला परिसर में लोगों को अनिवार्य रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
विज्ञापन
लाल किला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कोरोना गाइडलाइंस के मुताबिक लोग आज से एक बार फिर ऐताहासिक स्थलों का दीदार कर पाएंगे। बुधवार से लाल किला, कुतुब मीनार, पुराना किला समेत राजधानी दिल्ली में स्थित एएसआई द्वारा संरक्षित संग्रहालय आम नागरिकों के लिए खुल रहे हैं।
पुराना किला के कर्मचारियों ने बताया कि परिसर को सैनिटाइज किया गया है। पहले की तरह लोग किला परिसर पहुंचकर भारतीय संग्रहालय और पेटीएम के सहयोग से लगाए गए क्यूआर कोड से भी ई-टीकट बुक सकेंगे। किला परिसर में लोगों को अनिवार्य रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
खुलने के बाद भी दिन में कई बार परिसर को सैनिटाइज किया जाएगा। मंगलवार को कुतुब मीनार परिसर में भी साफ सफाई की गई। यहां भी टिकट विंडो से टिकट नहीं मिलेगा। लोगों को ईएसआई की वेबसाइट से ऑनलाइन या कुतुब मीनार परिसर में लगे क्यूआर कोड को स्कैन करके टिकट लेना होगा।
विज्ञापन
लालकिला प्रशासन ने मंगलवार को देर शाम तक यह साफ नहीं किया था कि किले को आम नागरिकों के दीदार के लिए खोला जाएगा या नहीं। ध्यान रहे कि पिछली बार लॉकडाउन के बाद जब दिल्ली के सभी ऐतिहासिक स्थल खोल दिए गए थे, तब भी लाल किला परिसर आम नागरिकों के लिए बंद था। कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो गई और लंबे समय से लाल किला परिसर बंद पड़ा है।

हुमायूं का मकबरा, अब्दुल रहीम खान-एखाना का मकबरा व दूसरे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों को लोगों के दीदार के लिए बुधवार से खोला जा रहा है। एएसआई के निदेशक एन. के. पाठक ने बताया है कि लोगों के बीच शारीरिक दूरी बनाए रखने के नियम का सख्ती के साथ पालन कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए लोगों के सहयोग की जरूरत है। एएसआई के देशभां में 3693 संमारक और 50 संग्रहालय हैं। सोमवार को सब को खोलने का आदेश दिया गया है। लेकिन परिस्थितियों के मुताबिक इन्हें खोलने का अंतिम निर्णय जिला प्रशासन के पास होगा।