फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Second phase of corona vaccination one lakh 75 thousand elderly people get vaccinated in two weeks

कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण: हर दिन बन रहा रिकॉर्ड, दो सप्ताह में पौने दो लाख बुजुर्गों ने लगवाई वैक्सीन

Sun, 14 Mar 2021 10:52 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 14 Mar 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Second phase of corona vaccination one lakh 75 thousand elderly people get vaccinated in two weeks
corona vaccine - फोटो : अमर उजाला
राजधानी में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान को दो सप्ताह पूरे हो चुके है। 14 दिनों में ही पौने 2 लाख  बुजुर्ग वैक्सीन लगवा चुके हैं। यह इस दौरान हुए कुल टीकाकरण का 75 फीसदी है।
विज्ञापन


दिल्ली में एक मार्च से 60 साल से अधिक उम्र के लोग और 45 साल से ज्यादा के पुरानी बीमारी से पीड़ित लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ था। पहले दिन करीब 5 हजार बुजुर्ग लोगों ने वैक्सीन लगवाई थी, उसके बाद से यह आंकड़ा रोजाना बढ़ रहा है। ख़ास बात यह है कि इस दौरान दुष्प्रभाव के महज 16 मामले आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दूसरे चरण के टीकाकरण में अबतक 178,719 बुजुर्ग (60 साल से अधिक उम्र वाले) वैक्सीन लगवा चुके हैं।
विज्ञापन


यह कुल वैक्सीनेशन का 75 फीसदी है। हर दिन वैक्सीन लेने वालों की संख्या में इजाफ़ा हो रहा है। इसको देखते हुए कई अस्पतालों में 1 से अधिक टीकाकरण केंद्र बनाए गए है। इसके साथ ही लोकनायक और बीएलके अस्पताल में 24 घण्टे वैक्सीन लगाई जा रही है। विभाग के मुताबिक, अब तक करीब सात लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इस लिहाज से देखे तो 3.5 फीसद आबादी को वैक्सीन लग चुकी है। अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने के लिए आने वाले दिनों में स्वास्थ व अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारियों के लिए अलग टीकाकरण केंद्र की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड टास्क फोर्स की सदस्य डॉक्टर सुनीला गर्ग ने बताया कि दिल्ली में टीकाकरण अभियान को 2 महीने पूरे होने वाले हैं। शुरू में लोगों को वैक्सीन लगवाने के प्रति थोड़ी झिझक थी, लेकिन समय के साथ यह कम होती गयी। इसका कारण यह है कि वैक्सीन के दुष्प्रभाव के कोई गंभीर मामले नहीं आए हैं। इसी के चलते अब लोग बड़ी संख्या में वैक्सीन लगवा रहे हैं। उम्मीद है आने वाले दिनों में पूरी क्षमता के साथ टीकाकरण होगा।


तारीख- इतने बुजुर्गों को टीका लगा

1मार्च- 5176
2- 10213
3-13794
4-14328
5-14874
6-17288
8- 20,123
9-  17,368
10-15774
11-14838
12-14668
13-20,275
नोट: आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed