फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: Second dose of vaccine from today

दिल्ली में कोरोना वैक्सीनेशनः दूसरी डोज आज से, अभी लक्ष्य के आधे सफर से दूर

Sat, 13 Feb 2021 05:33 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 13 Feb 2021 05:33 AM IST
विज्ञापन
Delhi news: Second dose of vaccine from today
दूसरी डोज आज से... - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में आज से कोरोना टीके की दूसरी डोज लगनी शुरू हो जाएगी। 16 जनवरी को सबसे पहले टीका लगवाने वाले 4319 स्वास्थ्यकर्मियों को शनिवार को दूसरी डोज लगाई जाएगी। इनमें से 54 लोगों में पहली डोज के बाद हल्के दुष्प्रभाव दिखे थे। पहली डोज के 28 दिन बाद दूसरी डोज लगने के बाद यह माना जाएगा कि इन लोगों का कोरोना के खिलाफ टीकाकरण पूरा हो चुका है।

विज्ञापन


कोरोना के खिलाफ टीके की दूसरी और अंतिम डोज को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों में उत्साह है। अधिकतर स्वास्थ्यकर्मियों को फोन कॉल और एसएमएस के जरिये शुक्रवार शाम तक इसकी सूचना मिल गई थी। शुरूआत में 40 केंद्रों पर दूसरी डोज दी जाएगी। इसके बाद यह संख्या बढ़ेगी। दिल्ली में अब तक करीब 1 लाख 75 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन


शुरुआती चरणों में टीकाकरण के लिए 2 लाख 78 हजार स्वास्थ्यकर्मियों और 4.5 लाख अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारियों ने टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराया था। इस तरह शुरुआती चरण में कुल 7 लाख 28 हजार लोगों को टीका लगना था। इस लिहाज से अभी टीकाकरण का आधा लक्ष्य भी हासिल नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed