फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Scooty rider delivery boy died in road accident

सड़क हादसे में स्कूटी सवार डिलीवरी बॉय की मौत

Sat, 21 May 2022 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider delivery boy died in road accident
नई दिल्ली। द्वारका साउथ में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक स्कूटी पर सवार था और किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वह घरेलू सामान की आपूर्ति करने वाली एक कंपनी में डिलीवरी बॉय था। घटना के समय वह घर जा रहा था।
विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त गोयला निवासी करण के रूप में हुई। वह अपनी दो बहनों और माता-पिता के साथ रहता था। पुलिस ने बताया कि घटना 16 मई की रात की है। पुलिस को सूचना मिली कि एक स्कूटी सवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी है। टक्कर लगने के बाद स्कूटी चला रहा करण वहीं गिर गया था। पुलिस उसे अस्पताल ले गई जहां 18 मई को उसकी मौत हो गई। पुलिस लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश कर रही है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मदद के लिए आगे आई कंपनी
करण जेप्टो कंपनी में काम करता था। कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट से करण की मौत की जानकारी देते हुए बताया कि हादसे के समय करण ने हेलमेट पहना हुआ था और सही दिशा व यातायात नियमों का पालन करते हुए चल रहा था। इसी दौरान किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। कंपनी ने कहा है कि संकट की इस घड़ी में वह पीड़ित परिवार के साथ है। कंपनी परिवार की आर्थिक मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed