दिल्ली ट्रैफिक पुलिस एडवाइजरी: बरापुला फेज-3 एलिवेटेड रोड पर जाम, गूगल मैप्स की गलत जानकारी से बढ़ी परेशानी
दिल्ली में बरापुला फेज-3 एलिवेटेड रोड पर भारी यातायात के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, गूगल मैप्स पर मार्ग खाली दिखने से वाहन चालक इस ओर पहुंच रहे हैं। यातायात का दबाव कम करने के लिए वाहनों को NH-24 और DND की ओर डायवर्ट किया जा रहा है।
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
⚠️ TRAFFIC ALERT 📍 Location: Barapulla Phase-III Elevated Road towards Barapulla/Ring Road from Noida Link Road/Mayur Vihar Phase-I. 📱 Cause: Google Maps is showing the Barapulla Phase-III stretch as clear despite heavy actual traffic, while congestion on DND/NH-24–Sarai Kale Khan is being reflected. Consequently, commuters are being navigated towards Barapulla Phase-III, causing heavy and slow-moving traffic. 👮 Action Taken: Traffic is being diverted towards NH-24/DND to ease congestion. The Google Maps issue has been reported to the concerned agency with a request for early resolution and necessary corrective action to minimize commuter inconvenience. 👮 Traffic staff are present and regulating traffic. 📞 Delhi Traffic Police Helpline: 1095/ 011-25844444 #DTPUpdates
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) October 9, 2026विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, डीएनडी और एनएच-24 से सराय काले खां की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात का दबाव गूगल मैप्स पर दिख रहा है, लेकिन बरापुला फेज-3 पर वास्तविक स्थिति के अनुरूप जानकारी नहीं मिल रही है। इससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है और एलिवेटेड रोड पर यातायात धीमा हो गया है।
यातायात का दबाव कम करने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस वाहनों को एनएच-24 और डीएनडी की ओर डायवर्ट कर रही है। मौके पर यातायात पुलिसकर्मी तैनात हैं और वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित कर रहे हैं।
पुलिस ने गूगल मैप्स पर यातायात की स्थिति से जुड़ी समस्या की जानकारी संबंधित एजेंसी को दे दी है। साथ ही जल्द सुधार और जरूरी कदम उठाने का अनुरोध किया गया है, ताकि वाहन चालकों को होने वाली परेशानी कम की जा सके।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। यातायात संबंधी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1095 और 011-25844444 पर संपर्क किया जा सकता है।