फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Scooty rider beaten to death in Delhi over touched with car

बोल-सुन नहीं सकता हत्यारा: कार से स्कूटी टच होने पर दिव्यांग ने ले ली जान, छाती पर बैठकर मारे कई मुक्के

Tue, 07 Oct 2025 06:53 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 07 Oct 2025 06:53 PM IST
सार

मालिक ने बताया कि घटना के समय कार को उसका साला करण अरोड़ा चला रहा था। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को नजफगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बोलने और सुनने में सक्षम नहीं था।

विज्ञापन
Scooty rider beaten to death in Delhi over touched with car
आरोपी ड्राइवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के पालम इलाके में स्कूटी टच होने पर गुस्साए दिव्यांग आई10 कार चालक ने स्कूटी सवार की पीट पीटकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त साध नगर निवासी 30 साल के कपिल शर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने चश्मदीद के लिए गए कार के फोटो के जरिए आरोपी की पहचान साध नगर निवासी करण अरोड़ा के रूप में की और घटना के दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिव्यांग है और वह बोल और सुन नहीं सकता है। पुलिस आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन

बेहोशी की कॉल पर पहुंची थी पुलिस
दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि 4 अक्तूबर की रात 9.30 बजे पालम गांव थाना पुलिस को सूचना मिली कि साध नगर में एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि बेहोश व्यक्ति को लोग इंदिरा गांधी अस्पताल लेकर गए हैं, जबकि उसकी स्कूटी वहीं खड़ी थी। अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया है। उसकी पहचान कपिल शर्मा के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चश्मदीद ने दिखाया फोटो
घटनास्थल पर जांच के दौरान चश्मदीद ने पुलिस को बताया कि स्कूटी सवार को एक कार चालक ने पिटाई की और वह कार समेत मौके से भाग गया। चश्मदीद ने पुलिस को कार का फोटो दिया, जिसे वह भागने के दौरान अपने मोबाइल से लिया था। थाना प्रभारी सुधीर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार नंबर के जरिए उसके मालिक की पहचान की। 

विज्ञापन

पुलिस ने दुभाषिए की मदद से पूछताछ की
मालिक ने बताया कि घटना के समय कार को उसका साला करण अरोड़ा चला रहा था। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को नजफगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बोलने और सुनने में सक्षम नहीं था। पुलिस ने उससे सांकेतिक भाषा दुभाषिए की मदद से पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि गाड़ी टच होने के बाद मृतक से उसका विवाद हो गया। 

छाती पर मारे थे कई मुक्के
इस दौरान मृतक ने उसे अपमानजनक इशारे करने लगा। जिससे उसने गुस्से में आकर उसकी छाती पर बेरहमी से कई मुक्के मारे, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कार बरामद कर ली है। पुलिस ने बताया कि 24 साल का आरोपी करण साध नगर में रहता है और गुरुग्राम, हरियाणा के एक क्लब में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। वह जन्म से ही 65 फीसदी दिव्यांग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed