फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   School teacher complaint against land lord on commissioner twitter handle

अध्यापक ने पुलिस कमिश्नर से की किराया देने का दवाब डाल रहे मालिक की शिकायत

Mon, 25 May 2020 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
School teacher complaint against land lord on commissioner twitter handle
नई दिल्ली। द्वारका के बिंदापुर इलाके में एक प्राइवेट स्कूल के अध्यापक ने किराया न देने पर मकान खाली करने का दबाव बनाने की शिकायत ट्विटर पर पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव से कर मदद मांगी। अध्यापक की परेशानी की जानकारी मिलते ही पुलिस आयुक्त पूरी मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मकान मालिक से पुुलिस बातचीत करके किराया देने के लिए मोहलत दिलवाने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

वहीं सोशल मीडिया पर अध्यापक की समस्या देखने के बाद सेना से रिटायर्ड एक अधिकारी समेत कई लोगों ने भी मदद का प्रस्ताव दिया।
जानकारी के अनुसार बिंदापुर इलाके में हेमेंद्र कुमार अपने परिवार संग किराये के मकान में रहते हैं। लॉकडाउन में उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई। हेमेंद्र का आरोप है कि किराया न मिलने पर मकान मालिक लगातार दबाव बना रहा है।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर बिंदापुर पुलिस सोमवार को अध्यापक के घर पहुंची और परिवार को राशन मुहैया करवाने के साथ मकान मालिक से बात कर समस्या का समाधान कर दिया। पुलिस ने मकान मालिक को चेतावनी दी कि वह लॉकडाउन में दिल्ली सरकार के निर्देशों का पालन करे। खुद पर कार्रवाई की तलवार लटकती देख मकान मालिक ने हेमेंद्र दो महीने का वक्त दे दिया। पुलिस से मिली मदद के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस आयुक्त का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed