फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Satyendar Jain massage case Gopal Rai accused BJP of defaming him

सत्येन्द्र जैन मसाज मामला: गोपाल राय ने भाजपा पर लगाया बदनाम करने का आरोप, बोले- जनता करेगी ट्रीटमेंट

Tue, 22 Nov 2022 11:54 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 22 Nov 2022 11:54 AM IST
सार

गोपाल राय ने कहा कि अमित शाह जब गुजरात की जेल में बंद थे तब स्पेशल जेल बनी थी। इतिहास में किसी को ऐसा स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं मिला। सीबीआई ने ऑनरिकॉर्ड पेपर दर्ज किया है। सबके सामने रख दें। गोपाल राय ने कहा कि मसला ये नहीं है कि ट्रीटमेंट सत्येंद्र जैन को मिल रहा है। मसला ये है कि 4 दिसंबर को जनता बीजेपी का ट्रीटमेंट करने जा रही है।

विज्ञापन
Satyendar Jain massage case Gopal Rai accused BJP of defaming him
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

सत्येंद्र जैन के मसाज मामले में दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने बीजेपी हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में एमसीडी चुनाव को लेकर पिछले 10 दिनों से प्रचार अभियान चल रहा है। कांग्रेस लड़ाई से दूर और प्रचार से बाहर है। दिल्ली में दो तरह का प्रचार है। एक काम करने वालों का प्रचार, दूसरा बदनाम करने वालों का प्रचार। पूरा चुनाव कैंपेन दो बिन्दुओं पर टिक गया है। केजरीवाल कह रहे हैं कि दिल्ली से कूड़े का पहाड़ कैसे हटेगा। आवारा पशुओं का समाधान कैसे होगा। दूसरी तरफ बीजेपी का एजेंडा है कि पांच साल कैसे अरविंद केजरीवाल को बदनाम करेंगे। बदनाम किया है, बदनाम करेंगे बीजेपी की राजनीति इसी थीम के चारों ओर घूम रही है।

विज्ञापन


साथ ही गोपाल राय ने कहा कि अमित शाह जब गुजरात की जेल में बंद थे तब स्पेशल जेल बनी थी। इतिहास में किसी को ऐसा स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं मिला। सीबीआई ने ऑनरिकॉर्ड पेपर दर्ज किया है। सबके सामने रख दें। गोपाल राय ने कहा कि मसला ये नहीं है कि ट्रीटमेंट सत्येंद्र जैन को मिल रहा है। मसला ये है कि 4 दिसंबर को जनता बीजेपी का ट्रीटमेंट करने जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट बंटवारे पर विधायक की पिटाई
2500 कार्यकर्ताओं ने फॉर्म भरा। 250 को टिकट मिला। लोग लगातार आम आदमी पार्टी से संपर्क कर रहे हैं। बीजेपी मुद्दाविहिन है। कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी के कहे जा रहे हैं और थाने में बीजेपी के नेता पहुंच रहे हैं। ये आज कल की स्टोरी नहीं है। अगले 2 तारीख तक बीजेपी इसी पर चुनाव लड़ना चाहती है। किसी ने गुरुमंत्र दिया है कि केजरीवाल को गाली दोगे, तो वोट मिलेगा। इसीलिए बीजेपी रोजाना भागने के लिए बहाना ढूंढ रही है। आज बीजेपी का कोई भी कैंडिडेट जवाब नहीं दे रहा है। पिछली बार सारे पार्षदों के टिकट काट दिये थे।

मनीष सिसोदिया का भाजपा नेताओं पर तंज

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता जब बीजेपी नेताओं से पूछती है कि पिछले 15 साल में MCD में क्या किया तो भाजपा नेताओं के जवाब होते हैं 250 स्टिंग कराये, केजरीवाल को 1000 गालियां दीं। आगे उन्होंने कहा कि जब दिल्ली की जनता भाजपा से पूछती है कि एमसीडी में अगले 5 साल क्या करोगे तो भाजपा नेताओं का जवाब होता है स्टिंग करेंगे, केजरीवाल को गाली देंगे। फिर जनता भाजपा नेताओं से पूछती है कि दिल्ली का कूड़ा कौन साफ़ कराएगा तो बीजेपी नेता कहतें हैं वो तो केजरीवाल को ही आता है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed