फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   satyendar jain appeal to Central Government to import vaccine doses from abroad at a national level 

सत्येंद्र जैन की केंद्र से अपील : विदेशों से वैक्सीन करें आयात, यह समय अलग-अलग नहीं, एक साथ काम करने का है

Thu, 13 May 2021 05:03 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 13 May 2021 05:03 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि टीकाकरण की आपूर्ति को बढ़ावा देने के लिए कोविशिल्ड और कोवाक्सिन के फॉर्मूला को सभी भारतीय निर्माताओं के साथ साझा किया जाना चाहिए। इससे लोगों को जल्द टीकाकरण करने के लिए बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जा सकेगा। 

विज्ञापन
satyendar jain appeal to Central Government to import vaccine doses from abroad at a national level 
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में कोरोना वैक्सीन की भारी कमी हो गई है, जिसके चलते 100 टीकाकरण केंद्र को बंद कर दिया गया है। वैक्सीन को लेकर केंद्र और आप के बीच जमकर सियासत होने लगी है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इससे पहले केंद्र सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इस बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने केंद्र सरकार से राष्ट्रीय स्तर पर विदेशों से वैक्सीन आयात करने की अपील की है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्यों के बजाय केंद्र सरकार खुद अंतरराष्ट्रीय बाजारों से टीका आयात करें। वैक्सीन के लिए राज्य ग्लोबल टेंडर निकालेगा, यह उचित नहीं होगा। संकट के इस समय में हमें व्यक्तिगत रूप से नहीं, बल्कि एक साथ काम करने की जरूरत है। 
विज्ञापन




स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि टीकाकरण की आपूर्ति को बढ़ावा देने के लिए कोविशिल्ड और कोवाक्सिन के फॉर्मूला को सभी भारतीय निर्माताओं के साथ साझा किया जाना चाहिए। इससे लोगों को जल्द टीकाकरण करने के लिए बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि दोनों वैक्सीन की कीमत 150 रुपये तय होनी चाहिए, क्योंकि, मौजूदा कीमतें अत्यधिक हैं। यह समय मुनाफा कमाने का नहीं है। बल्कि साथ मिलकर लड़ने का है। जीवन रक्षक टीका समाज के सभी लोगों को आसानी से मिलना चाहिए। 

दिल्ली सरकार निकालेगी ग्लोबल टेंडर
वहीं इससे पहले केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा था कि भजापा चाहती है कि सारे राज्य अपना ग्लोबल टेंडर निकालें और अंतरराष्ट्रीय बाजार में वैक्सीन के लिए एक दूसरे से लड़ें। यदि सभी राज्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक दूसरे से वैक्सीन के लिए लड़ेंगे तो इससे हमारे देश की बदनामी ही होगी।  डिप्टी सीएम ने कहा था कि अगर राज्यों को ही अंतराष्ट्रीय बाजार में आपस में वैक्सीन के लिए लड़ना है तो दिल्ली सरकार भी जाएगी। लेकिन केंद्र सरकार को चाहिए कि पल्स पोलियो अभियान की तरह कोरोना टीकाकरण की जिम्मेदारी 'भारत एक देश' के रूप में उठाएं और सबको मुफ्त टीके की जल्द व्यवस्था करें। 

अपनी छवि बनाने के लिए दुनिया भर में बांट रही वैक्सीन  
उन्होंने कहा था कि अमेरिका और यूरोपियन देशों ने आज तक किसी दूसरे देश को वैक्सीन नहीं दी। दुनिया के सारे देशों ने अपने लोगों को वैक्सीन लगाने में प्राथमिकता दी। लेकिन भाजपा सरकार अपने ही देश के लोगों को मरता छोड़, अपनी छवि बनाने के लिए दुनिया भर में वैक्सीन बांट रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed