फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Saturday morning was the coldest in the last four years

Delhi News: बीते चार साल में सबसे ठंडी रही शनिवार की सुबह

Sat, 15 Nov 2025 08:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
Saturday morning was the coldest in the last four years
- साल 2021 में 10.3, 2022 में 15.4, 2023 में 10.9 और 2024 में 15.6 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने राजधानी में ठंडक बढ़ा दी है। ऐसे में शनिवार का दिन बीते चार साल 2021 से और इस मौजूदा सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार, साल 2021 में 10.3, 2022 में 15.4, 2023 में 10.9 और 2024 में 15.6 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया था। ऐसे में सुबह से ही मौसम में ठंडक बनी हुई थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे दिन में सूरज की गर्मी का हल्का अहसास हुआ, लेकिन लोगों को दिन में भी ठंड महसूस हो रही थी। यह पहली बार है कि दिन के समय भी दिल्लीवासियों को सिहरन महसूस हुई। इसी बीच अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से 3.8 डिग्री अधिक है। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 98 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 41 प्रतिशत रही।




शनिवार को लोधी रोड सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम पारा 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आया नगर में 11, पालम में 11.2 और रिज में न्यूनतम पारा 10.2 दर्ज किया गया। आईएमडी का अनुमान है कि रविवार को सुबह धुंध व कोहरा के साथ आसमान साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 25 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। दिल्ली में 17 से 21 नवंबर तक मौसम सामान्य बना रहेगा, लेकिन सुबह के समय हल्का और कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 नवंबर को आसमान साफ रहेगा, जबकि अगले दो दिनों यानी 18 और 19 नवंबर को आंशिक बादल दिखाई देंगे। 20 और 21 नवंबर को फिर से साफ मौसम रहेगा, लेकिन कोहरे का असर जारी रहेगा। इस दौरान तापमान लगभग 23 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हल्की हवा चलेगी, जिसकी गति 0 से 5 किमी प्रति घंटा तक रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह के समय खासतौर पर सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि कोहरे की वजह से दृश्यता प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed