फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   sanyukt kisan morcha announced bharat bandh on 26 march

किसान आंदोलन: 26 मार्च को भारत बंद का एलान, 28 को जलाएंगे 'कानूनों की होली'

Thu, 11 Mar 2021 03:55 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 11 Mar 2021 03:55 AM IST
सार

-युवाओं को दोबारा आंदोलन से जोड़ने की कोशिश, संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में लिया फैसला 
-टीकरी बॉर्डर पर किसानों ने शुरू किया पक्का निर्माण
-इस बार भारत बंद के दौरान किसानों के ट्रैक्टर भी नहीं चलेंगे

विज्ञापन
sanyukt kisan morcha announced bharat bandh on 26 march
प्रदर्शनकारी किसान - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसानों ने सुस्त पड़े आंदोलन में तेजी लाने की नए सिरे से रणनीति तैयार की है। संयुक्त किसान मोर्चा ने 26 मार्च को भारत बंद का एलान किया है। इस बार की बंदी पूरे दिन की होगी। योजना एक भी वाहन के सड़क पर न आने देने की है। दूसरी तरफ युवाओं को दुबारा आंदोलन से जोड़ने की कोशिश भी की जाएगी। इसका फैसला संयुक्त किसान मोर्चा की बुधवार दोपहर बाद बैठक में किया गया। इसमें किसान संगठनों का जोर आंदोलन को दुबारा तेज करने का रहा।

विज्ञापन


मीडिया को इसकी जानकारी देते हुए बुधवार को किसान नेता बूटा सिंह ने कहा कि इस बार भारत बंद के दौरान किसानों के ट्रैक्टर भी नहीं चलेंगे। सरकार और उससे जुड़े लोग लगातार इस बात का प्रचार कर रहे हैं कि किसान आंदोलन कमजोर पड़ गया है और अब किसान आंदोलनों में लोग नहीं आ रहे हैं। बूटा सिंह ने कहा कि ऐसे लोगों को बताने के लिए कि किसानों का आदोलन अभी जीवित है, भारत बंद का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत बंद शांतिपूर्ण ढंग से किया जाएगा। इस बार सड़क पर एक भी वाहन नहीं होगा। यहां तक कि किसान के ट्रैक्टर भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन


बूटा सिंह ने बताया कि जिस तरह 8 मार्च को देशभर की महिलाओं ने सभी किसान आंदोलन स्थलों पर जुटकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया, उसी तरह संयुक्त किसान मोर्चा ने 15 मार्च से 28 मार्च तक का अपना कार्यक्रम सुनिश्चित किया है। बूटा सिंह ने बताया कि जिन राज्यों में चुनाव हो रहे हैं या चुनाव होने वाले हैं वहां पर संयुक्त किसान मोर्चा अपने मंच लगाएगा और लोगों को बीजेपी के खिलाफ वोट देने की अपील करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा ने कुछ इस तरह तय किया है कार्यक्रम
.15 मार्च को डीजल, पेट्रोल, गैस सिलिंडर की कीमत वृद्धि और रेलवे निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन होंगे। एसडीएम, डीसी को ज्ञापन दिया जाएगा।
.17 मार्च को आल इंडिया ट्रेड यूनियन सिंघु बॉर्डर पर मीटिंग में हिस्सा लेंगे और भारत बंद पर फैसला करेंगे।
.19 मार्च को किसान खेती बचाओ-मंडी बचाओ दिवस मनाएंगे, सभी मंडियों में पहुंचकर प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे।
.23 मार्च को शहीदे आजम भगत सिंह का बलिदान दिवस मनाएंगे।
.26 मार्च को किसान आंदोलन के चार महीना पूरा होने पर भारत बंद का आह्वान किया जा रहा है। 
.28 मार्च को होलिका दहन में पूरे भारत के अंदर तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई जाएंगी।

टीकरी बॉर्डर पर किसानों ने शुरू किया पक्का निर्माण
टीकरी बॉर्डर पर किसानों ने गर्मी और बरसात से पहले पक्का निर्माण शुरू कर दिया है। बुधवार को मेट्रो के पिलर संख्या- 755 के नजदीक ईंट व सीमेंट से एक पक्की झोपड़ी बनाई है। किसानों ने बताया कि इसका इस्तेमाल किसान आंदोलन के कार्यालय के तौर पर किया जाएगा। लेकिन साथ में यह भी बतया कि जल्द ही यहां पर इस तरह और भी पक्के निर्माण किये जाएंगे। किसानों ने कहा कि सर्दियों में बरसात के कारण उनको परेशानी का सामना करना पड़ा था। ऐसे में बरसात के मौसम से निपटने के लिये अस्थाई लेकिन पक्की झोपड़ियां बनाई जाएंगी। किसानों ने कहा कि जबतक सरकार उनकी बात नहीं मानती, तबतक वह यहां से नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed