फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Salon operator stabbed to death

Delhi News: सैलून संचालक की चाकू घोंपकर हत्या

Tue, 12 Mar 2024 09:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 09:40 AM IST
विज्ञापन
Salon operator stabbed to death
नाबालिगों के साथ हुआ था विवाद, सैलून के बाहर बुलाकर किया हमला
विज्ञापन

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो युवकों और इनके दो नाबालिग साथियों को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। समयपुर बादली इलाके में पहले बाल कटवाने को लेकर हुए विवाद में सैलून चलाने वाले युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त शहजाद अली (19) के रूप में हुई है। हमलावर उसे सैलून के बाहर बुलाकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गए। घायल शहजाद को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन कर शाहबान और समीर नाम के दो आरोपी और इनके दो नाबालिगों साथियों को पकड़ लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार दोपहर 2.48 बजे पुलिस को समयपुर बादली के एक सैलून पर चाकूबाजी की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि घायल शहजाद अली के शरीर पर चाकू के कई घाव हैं। पुलिस उसे पास के अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

छानबीन में पुलिस को पता चला कि शहजाद भगवानपुरा जे ब्लॉक झुग्गी में सैलून चलाता था। मूलत: गोंडा, यूपी का रहने वाला शहजाद इलाके में मां, बड़ा भाई आजाद अली और तीन बहनों के साथ रहता था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। आजाद अली ने पुलिस को बताया कि शहजाद की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। मामले की छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि रविवार को कुछ नाबालिगों से पहले बाल कटवाने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed