फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Saket court advocates take out march

साकेत कोर्ट के अधिवक्ताओं ने निकाला मार्च

Fri, 15 Nov 2019 02:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Saket court advocates take out march
नई दिल्ली। तीस हजारी कोर्ट में दो नवंबर को पुलिस-वकील के बीच हुए विवाद के विरोध में बृहस्पतिवार को साकेत कोर्ट के अधिवक्ताओं ने शांतिपूर्ण मार्च निकाला। अदालत परिसर के चारों तरफ वकील एकता का नारा गूंजता रहा तो दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। इसके बाद साकेत बार एसोसिएशन की हुई बैठक में 20 नवंबर को पटियाला हाउस कोर्ट से संसद तक शांतिपूर्ण मार्च निकालने का निर्णय लिया गया। सभी निचली अदालतों में वकीलों की हड़ताल जारी रही।
विज्ञापन

बैठक में वकीलों ने एक बार फिर आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। शांति मार्च के जरिये वकील अपनी मांग सरकार तक पहुंचाएंगे। वकीलों ने कहा कि समाज को न्याय दिलाने वालों को न्याय नहीं मिल रहा है। आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े वकील अब भी हड़ताल पर हैं। वकीलों ने मध्य प्रदेश की तर्ज पर दिल्ली समेत देश भर में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed