{"_id":"6140879401201e4f16572865","slug":"sagar-rana-murder-case-court-handed-over-wrestler-sushil-kumar-case-to-sessions-court","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सागर राणा हत्याकांड: कोर्ट ने पहलवान सुशील कुमार का मामला सत्र न्यायालय को सौंपा, अगली सुनवाई 24 सितंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर राणा हत्याकांड: कोर्ट ने पहलवान सुशील कुमार का मामला सत्र न्यायालय को सौंपा, अगली सुनवाई 24 सितंबर को
Tue, 14 Sep 2021 08:17 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 14 Sep 2021 08:17 PM IST
सार
छत्रसाल स्टेडियम में हुए सागर राणा हत्याकांड मामले को आगे की सुनवाई के लिए दिल्ली की अदालत ने सत्र न्यायालय को सौंप दिया है। आपको बता दें कि सागर राणा हत्याकांड में ओलंपिक पदक विजेता पलवान सुशील कुमार आरोपी है। अब इस मामले में 24 सितंबर को अगली सुनवाई होगी।
विज्ञापन
सुशील पहलवान
- फोटो : एएनआई
विस्तार
अदालत ने छत्रसाल स्टेडियम में हुए पहलवान सागर राणा हत्याकांड मामला की सुनवाई सत्र न्यायालय के सुपुर्द कर दी। इस मामले में ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार आरोपी है। अदालत ने सोमवार को यह फैसला सुशील कुमार और अन्य के खिलाफ हत्या, अपहरण और साजिश के आरोपों के तहत दाखिल आरोप पत्र पर संज्ञान लेने के बाद किया।
रोहिणी कोर्ट के मुख्य महानगर दंडाधिकारी (सीएमएम) सतवीर सिंह लाम्बा की अदालत ने सोमवार को यह मामला संबंधित सत्र न्यायालय को सौंप दिया। इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 24 सितंबर की तारीख तय की गई है।
सुनवाई के दौरान सुशील कुमार और अन्य आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये अदालत के समक्ष पेश किया गया।सुशील कुमार व अन्य आरोपी न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में है।
विज्ञापन
सुशील कुमार और अन्य पर आरोप है कि उन्होंने चार मई की रात को पूर्व जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियन सागर राणा और उसके दोस्तों के साथ कथित संपत्ति विवाद को लेकर मारपीट की। सागर की बाद में पिटाई से आई चोट की वजह से मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि सागर की मौत किसी भारी वस्तु से दिमाग में आई चोट की वजह से हुई।

दिल्ली पुलिस ने तीन अगस्त को मामले में चार्जशीट दाखिल की थी जिसमें सुशील कुमार को मुख्य आरोपी बनाया गया है। अदालत ने अंतिम रिपोर्ट पर छह अगस्त को संज्ञान लिया।
पुलिस के अनुसार स्टेडियम के पास हुई घटना सुशील कुमार की साजिश थी जो युवा कुश्ती खिलाड़ियों के बीच अपना वर्चस्व स्थापित करना चाहता था। सुशील व उसके साथियों ने एक फ्लैट से सागर व उसके साथियों का अपहरण किया व उसे छत्रसाल स्टेडियम में लाकर मारपीट की थी। चार्जशीट में पुलिस ने मृत्यु से पहले सागर की ओर दिए गए बयान, आरोपी की लोकेशन सहित वैज्ञानिक सबूत, सीसीटीवी तस्वीर, हथियार और मौके पर बरामद वाहन का जिक्र किया है।