फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   sachin awasthi honored with humanetarian excellance award for the year 2020

सचिन अवस्थी साल 2020 के प्रतिष्ठित ह्यूमैनिटेरियन एक्सीलेंस अवार्ड से हुए सम्मानित

Wed, 23 Dec 2020 10:08 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 23 Dec 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
sachin awasthi honored with humanetarian excellance award for the year 2020
सचिन अवस्थी - फोटो : amar ujala

नेशनल मीडिया क्लब के अध्यक्ष सचिन अवस्थी को प्रतिष्ठित ग्लोबल हयूमेनेटेरियन अवार्ड 'टॉप पब्लिसिस्ट' से नवाजा गया है। उन्हें आई केन फाउंडेशन के वेबिनार के माध्यम से 'ह्यूमैनिटेरियन एक्सीलेंस'अवार्ड दिया गया। 

विज्ञापन


इस बार ह्यूमैनिटेरियन एक्सीलेंस अवार्ड्स 2020 में केवल 51 सर्वश्रेष्ठ प्रोफाइलों को ही सम्मानित किया गया है। जिनमें से 20 महिला और 20 पुरुष और 11 गैर-सरकारी संगठन शामिल हैं।  
विज्ञापन


सचिन अवस्थी गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लक्ष्य से हरिद्वार से वाराणसी तक पांच दिवसीय स्वच्छ गंगा जागरूकता यात्रा निकाल चुके हैं। उनके इस अभियान की प्रशंसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पत्र लिखकर कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन स्वच्छ भारत अभियान के तहत भी अपना योगदान दे चुके हैं। स्वच्छता से जुड़े कार्यों के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनकी सराहना की थी। उनकी सामाजिक संस्था श्री राम सेवा मिशन ने देश में लॉकडाउन के दौरान गरीबों को मुफ्त भोजन प्रदान कर लोगों का पेट भरने का काम किया था।


आगरा के वरिष्ठ पत्रकार पंकज कुलश्रेष्ठ की कोरोना से मृत्यु हो जाने के बाद नेशनल मीडिया क्लब और सचिन के प्रयासों से उनके परिवार को एक लाख रूपये की आर्थिक मदद दी गई थी। इसके अलावा एक बार वह चर्चा में तब आए थे जब उन्होंने एक घायल पड़े यूपी पुलिस के एक सिपाही की जान बचाई थी, जो एक दुर्घटना के बाद सड़क के किनारे घायल पड़ा था। जिसे सचिन ने आधी रात में अस्पताल पहुंचाया। जिस वजह से उस सिपाही की जान बचाई जा सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed