फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   running after robbery shot sholdir

लूटपाट कर भाग रहे बदमाशों ने पीछा कर रहे सिपाहियों पर चलाई गोली

Sun, 05 Jul 2020 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
running after robbery shot sholdir
लूटपाट कर भाग रहे बदमाशों ने पीछा कर रहे सिपाहियों पर चलाई गोली
विज्ञापन

नई दिल्ली। बवाना थाना पुलिस ने लूटपाट कर भागने के दौरान पीछा करने वाले सिपाहियों पर गोली चलाने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक बदमाश गोली चलाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक पिस्टल, दो कारतूस और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है। जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि बवाना निवासी इंदू बुधवार को अपनी बाइक से जा रहा था। इसी दौरान स्कूटी से आए बदमाशों ने पिस्टल के बट से उस पर हमला कर बाइक लूट ली। पुलिस को पीड़ित ने बताया कि बदमाश की स्कूटी का रंग नीला था। तुरंत वायरलेस से तमाम पुलिसकर्मियों को जानकारी दी गई। इसी बीच हवलदार जसवीर और दिनेश ने स्कूटी सवार बदमाशों को देखकर उनका पीछा किया। पेटूराम रेस्टोरेंट के पास सिपाही संदीप को सामने से आता देख बदमाश अपनी स्कूटी अचानक मोड़ दी। पीछे सवार युवक कूदकर झाड़ियों में चला गया, जबकि दूसरा स्कूटी लेकर भागने लगा। दिनेश संदीप के साथ बदमाश का पैदल पीछा करने लगा। जबकि जसवीर स्कूटी सवार बदमाश के पीछे भागा। सिपाहियों को देख भाग रहा बदमाश सिपाहियों पर गोली चला दी। लेकिन अपनी जान की परवाह किए बिना दोनों बदमाश का पीछा करते रहे। इसी बीच गोली की आवाज सुनकर जसवीर भी वापस आ गया। तब तक पैदल भाग रहा बदमाश गायब हो गया। काफी तलाश के बाद नहीं मिला। पुलिस ने स्कूटी के नंबर के जरिये बदमाशों की पहचान शुरू की। अगले दिन पुलिस को स्कूटी सवार दोनों बदमाशों के इलाके में आने की जानकारी मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर गांव गुमर हरियाणा निवासी दीपक और राहुल को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि राहुल और दीपक पर दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। नेत्रपाल इस गैंग का सरगना है और स्कूटी उसके नाम पर रजिस्टर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed