फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Rs 9.60 lakh looted from employees of finance company

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से 9.60 लाख रुपये की लूट

Wed, 16 Jun 2021 01:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Rs 9.60 lakh looted from employees of finance company
नई दिल्ली। लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार को एक फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों से 9.60 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ितों की शिकायत पर लक्ष्मी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल में जुटी है। पुलिस दोनों कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात में किसी जानकार का भी हाथ हो सकता है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, लक्ष्मी नगर के ए-8 में गोल्ड के बदले लोन देने वाली फाइनेंस कंपनी का दफ्तर है। सोमवार सुबह दफ्तर के दो कर्मचारी बाइक से 9.60 लाख रुपये लेकर दूसरे दफ्तर जा रहे थे। इस दौरान दोनों लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेेेेशन के पास पहुंचे तो अचानक बाइक सवार दो बदमाशों ने उनको पिस्टल दिखाकर रोक लिया। इस दौरान एक और बदमाश वहां आ गया। उसके हाथ में चाकू था। बदमाशों ने दोनों को जान से मारने की धमकी देकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। बाद में तीनों मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस के अलावा कंपनी के अधिकारियों को दी गई। छानबीन के बाद पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों कर्मचारियों को भी मामले में क्लीन चिट नहीं दी है। पुलिस दोनों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed