फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Rs 10 crore allocated for centenary celebrations in DU

डीयू : शताब्दी समारोह के लिए 10 करोड़ रुपये आवंटित, कॉफी टेबल बुक लाने की भी योजना 

Mon, 03 Jan 2022 05:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 03 Jan 2022 05:37 AM IST
सार

पूर्व कुलपति प्रो. पीसी जोशी व  रजिस्ट्रार विकास गुप्ता वाली विश्वविद्यालय विकास निधि समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि विश्वविद्यालय के 100 वर्ष पूरा होने पर इस अवसर को भव्य तरीके से मनाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Rs 10 crore allocated for centenary celebrations in DU
Delhi University - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने अपने 100 वर्ष पूरा होने पर समारोह को धूमधाम से मनाने की तैयारी की है। इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से शताब्दी समारोह के लिए 10 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। साथ ही इस अवसर पर एक कॉफी टेबल बुक लाने की भी योजना है।

विज्ञापन


पूर्व कुलपति प्रो. पीसी जोशी व  रजिस्ट्रार विकास गुप्ता वाली विश्वविद्यालय विकास निधि समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि विश्वविद्यालय के 100 वर्ष पूरा होने पर इस अवसर को भव्य तरीके से मनाया जाना चाहिए। इसके लिए समिति ने फंड से 10 करोड़ रुपये आवंटित करने का फैसला किया है। कमेटी के मुताबिक, दिल्ली विश्वविद्यालय मई 2022 में राष्ट्र की सेवा में 100 साल पूरा करेगा। विश्वविद्यालय की शुरुआत 1922 में हुई और यह बढ़ता चला गया।
विज्ञापन


समिति की सिफारिशों को 17 दिसंबर को हुई बैठक में विश्वविद्यालय की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था कार्यकारी परिषद ने स्वीकार कर लिया है। शताब्दी समारोह एक मई से शुरू होगा। इसके लिए विश्वविद्यालय ने एक साल तक चलने वाले समारोह में कई कार्यक्रमों की योजना बनाई है, जिसका समापन अगले साल एक मई को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 साल पूरा करने के अवसर पर विश्वविद्यालय की ओर से एक एक कॉफी टेबल बुक लाने की भी योजना है, जिसमें विश्वविद्यालय के अस्तित्व में आने के समय से पुरानी तस्वीरें होंगी। साथ ही विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपतियों को भी सम्मानित करने की योजना है। 

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, योजनाएं कैसे आगे बढ़ेंगी, यह उस समय की कोरोना स्थिति पर निर्भर करेगा। बता दें कि 2011 में दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह ने कहा था कि विश्वविद्यालय की ओर से 100 साल पूरा करने के अवसर पर कई रचनात्मक कार्यक्रम होंगे।


योगेश सिंह ने शनिवार को नए साल के अवसर पर लिखा था कि शताब्दी वर्ष मनाते हुए हम दिल्ली विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध कॉलेजों को विश्वविद्यालय समुदाय का एक अभिन्न अंग बनाते हुए ऐसे कार्यक्रमों और रचनात्मक आयोजनों की परिकल्पना कर सकते हैं जो हम सभी के लिए  केवल इस 100 साल के लिए  यादगार क्षण बनाने वाले नहीं होंगे बल्कि अगले 100 साल के लिए भी यादगार रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed