{"_id":"624500637484a81bfe428fae","slug":"rs-1-97-crore-looted-from-businessman-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : रोहिणी में कारोबारी से सरेराह 1.97 करोड़ रुपये लूटे, पुलिस आरोपियों की तलाश में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : रोहिणी में कारोबारी से सरेराह 1.97 करोड़ रुपये लूटे, पुलिस आरोपियों की तलाश में
Thu, 31 Mar 2022 06:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 31 Mar 2022 06:44 AM IST
सार
स्कूटी से रास्ता रोककर आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी बदमाशों की तलाश तेज की।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहिणी में कारोबारी से एक करोड़ 97 लाख रुपये लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाश ने स्कूटी से कारोबारी की कार रूकवाई और झगड़े के बहाने कार से नोटों से भरे तीन बैग लेकर चले गए। बुद्ध विहार थाना पुलिस ने व्यवसायी की शिकायत पर लूट का मामला दर्जकर आरोपी बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। वारदात के 24 घंटे बाद भी आरोपी बदमाशों को सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
रोहिणी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित व्यवसायी नरेंद्र कुमार अग्रवाल परिवार के साथ सेक्टर-22 रोहिणी, बुद्ध विहार थाना इलाके में रहते हैं। उनकी ख्याला में स्टील पाइप फैक्टरी व वेयरहाउस है। वह मंगलवार रात को चांदनी चौक में रहने वाले भतीजे करण अग्रवाल घर से एक करोड़ 97 लाख रुपये लेकर अपने घर जा रहे थे। मंगलवार रात करीब नौ बजे जब वह पॉकेट-21 सेक्टर-24 रोहिणी पहुंचे तो स्कूटी कार युवक ने उनकी कार के आगे स्कूटी लगाकर कार को रूकवा लिया। इसके बाद आरोपी युवक ने उनसे बहस करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
तभी दो-दिन बदमाश वहां आ गए और ड्राइवर साइड की खिड़की को तोड़ दिया। इसके बाद झगड़ा करते हुए ड्राइवर से कार की चाबी छीन ली। बदमाश ने चाबी से डिक्की खोली। तभी मोटरसाइकिल पर दो बदमाश और आ गए। बदमाश डिक्की में नोटों से भरे तीन बैग लेकर फरार हो गए। तीनों बैगों में एक करोड़ 97 लाख रुपये थे। कारोबारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बुद्ध विहार थाना पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बदमाश डिग्गी खोल रहे हैं और बैग ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
किसी जानकार का हाथ हो सकता है-
शुरूआती जांच के बाद पुलिस मान रही है कि किसी जानकार ने इस वारदात को अंजाम दिया है या फिर दिलवाया है। जानकार ने ही बदमाशों को मुखबिरी की होगी कि कारोबारी फलां दिन भतीजे के घर से मोटी रकम लेकर रोहिणी स्थित अपने घर जाएंगे। हो सकता है कि बदमाशों ने रैकी भी की हो। ये भी माना जा रहा है कि बदमाश चांदनी चौक से ही कारोबारी का पीछा कर रहे हो। बदमाशों ने व्यवसायी के घर के पास ही वारदात को अंजाम दिया है।