फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   roof collapsed during the rain in swaroop nagar delhi mother-son died

हादसा: स्वरूप नगर में बारिश के दौरान मकान का छज्जा गिरा, मां-बेटे की मौत

Wed, 15 Sep 2021 02:04 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 15 Sep 2021 02:04 AM IST
सार

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि मकान मालिक रणबीर से कई बार मकान की मरम्मत कराने की गुहार लगाई थी। 

विज्ञापन
roof collapsed during the rain in swaroop nagar delhi mother-son died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहरी-उत्तरी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में बारिश के दौरान मकान का छज्जा गिरने से मां-बेटे की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त आंचल (22) और दस माह के बेटे नक्श के रूप में हुई। हादसे में आंचल की ननद सिद्धि बुरी तरह जख्मी हो गई। उसके शरीर में कई जगह फ्रेक्चर हैं। दरअस्ल रविवार रात को हादसे में पहले नक्श की मौत हुई थी। इसके बाद रविवार रात को आंचल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पहचान रणबीर राणा के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस इससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि रणबीर का मकान काफी जर्जर था। कई बार इससे मकान की मरम्मत कराने के लिए कहा था। पुलिस मंगलवार को पोस्टमाटम के बाद आंचल का शव परिवार के हवाले कर दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आंचल अपने परिवार के साथ डी-ब्लॉक, नत्थूपुरा, स्वरूप नगर में रहती थी। इसके परिवार में पति चेतन के अलावा 10 माह का बेटा नक्श था। चेतन प्राइवेट नौकरी करता है। परिजनों ने बताया कि रविवार को नक्श की तबीयत खराब थी। रात को आंचल अपनी ननद सिद्धि के साथ बेटे को लेकर मेडिकल स्टोर वाली में डॉक्टर को दिखाने ले गई थी। वापसी में बारिश होने लगी तो दोनों गली में ही एक मकान के छज्जे के नीचे खड़े हो गई। अचानक जर्जर मकान का छज्जा गिर गया। तीनों मलबे की चपेट में आ गए। राहगीरों ने घटना को देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी और घायलों को मलबे से निकालने में जुट गए। कुछ ही देर बाद तीनों को निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां नक्श को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं आंचल व सिद्धि का इलाज जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार रात के समय आंचल ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल हुई सिद्धि के शरीर में कई जगह फ्रेक्चर हुए हैं। उधर स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि मकान मालिक रणबीर से कई बार मकान की मरम्मत कराने की गुहार लगाई थी। एक राहगीर संदीप कुमार नामक युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed