फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Rohit shekhar tiwari murder case

रोहित शेखर तिवारी मर्डर केस

Mon, 22 Jul 2019 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Rohit shekhar tiwari murder case
अपूर्वा को आरोपपत्र व उससे जुड़े दस्तावेज सौंपे गए
विज्ञापन

रोहित शेखर तिवारी हत्याकांड
नई दिल्ली। यूपी व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की हत्या की आरोपी अपूर्वा शुक्ला के खिलाफ दाखिल आरोप पत्र पर अदालत ने सोमवार को संज्ञान ले लिया। अदालत में पेश अपूर्वा को आरोपपत्र व उससे जुड़े दस्तावेज प्रदान कर दिए गए। दिल्ली पुलिस ने अपूर्वा के खिलाफ हत्या की धारा में 18 जुलाई को 518 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया था।
रोहित शेखर हत्याकांड के आरोप में दिल्ली पुलिस ने अपूर्वा को 24 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। पुलिस का आरोप है कि हत्या अपूर्वा शुक्ला ने की है।
साकेत जिला अदालत के सीएमएम दीपक सेहरावत ने आरोप पत्र पर संज्ञान लेते हुए दस्तावेजों के निरीक्षण के लिए 25 जुलाई की तारीख तय की है। आरोप पत्र में पुलिस ने 56 गवाहों को सूचीबद्ध किया है। इनमें रोहित शेखर की मां उज्जवला तिवारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि रोहित तिवारी 15 अप्रैल को अपनी मां, भाभी व नौकरों के साथ हलद्वानी से वोट डालकर कार में आ रहा था। इस दौरान वह अपनी भाभी के साथ शराब पी रहा था। इस दौरान अपूर्वा ने मोबाइल पर वीडियो कॉल की थी और उसमें रोहित अपनी भाभी के साथ एक ही गिलास से शराब पीता हुआ दिख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप पत्र में कहा गया है कि उस रात इस बात को लेकर अपूर्वा व रोहित के बीच कलह हुई थी। इसी दौरान रात करीब पौने एक बजे अपूर्वा ने तकिए से मुंह दबाकर रोहित की हत्या कर दी। उसकी हत्या की जांच के लिए एम्स में मेडिकल बोर्ड बनाया गया था। बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में हत्या का कारण सांस घुटना बताया गया था। केस की फोरेंसिक रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed