फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Rohini Court Shootout: If the shooter could not kill Gogi, Rakesh would have executed the incident

रोहिणी कोर्ट शूटआउट में खुलासा : शूटर गोगी की हत्या नहीं कर पाते तो राकेश देता वारदात को अंजाम

Mon, 17 Jan 2022 04:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 17 Jan 2022 04:33 AM IST
सार

पता चला है कि सोनीपत में गोगी के साथ कराला की हत्या करने की योजना भी थी।

विज्ञापन
Rohini Court Shootout: If the shooter could not kill Gogi, Rakesh would have executed the incident
रोहिणी कोर्ट शूटआउट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहिणी कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या का फूलप्रूफ प्लान तैयार किया गया था। यदि शूटर रोहिणी कोर्ट रूम में जितेंद्र गोगी की हत्या नहीं कर पाते तो दूसरी टीम वारदात को अंजाम देती। रोहिणी कोर्ट में दूसरी टीम में राकेश ताजपुरिया को तैयार किया गया था। 

विज्ञापन


वह जितेंद्र गोगी के साथ ही दिनेश कराला की भी हत्या करना चाहता था। दोनों ही उसके कट्टर दुश्मन थे। ये खुलासा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में मौजूद टिल्लू ताजपुरिया के दाहिना हाथ रहे राकेश ताजपुरिया ने किया है। स्पेशल सेल ने राकेश को 19 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर ले रखा है। 
विज्ञापन


राकेश ताजपुरिया ने पूछताछ में खुलासा किया है कि 24 सितंबर को रोहिणी कोर्ट में जितेंद्र गोगी की हत्या करनी थी। इसके लिए शूटर राहुल उर्फ नितिन उर्फ केेके और जयदीप उर्फ जग्गा को रोहिणी कोर्ट रूम के अंदर भेजा गया था। योजना के मुताबिक अगर शूटर जितेंद्र की हत्या नहीं कर पाए तो राकेश ताजपुरिया वारदात को अंजाम देता, भले ही उसे अपनी जान क्यों नहीं गंवानी पड़ती। रोहिणी कोर्ट शूट आउट वाले दिन यानि 24 सितंबर को राकेश ताजपुरिया रोहिणी कोर्ट में ही मौजूद था। वह खारजा (जहां कैदी पुलिस की गाड़ी से उतरते हैं) और रोहिणी कोर्ट लॉकअप के बीच जितेंद्र की हत्या करता। जितेंद्र की हत्या के लिए हथियार शूटर राहुल और जग्गा से लिए थे। इन दोनों को जितेंद्र की हत्या के लिए दो पिस्टल व कारतूस दिए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टिल्लू ताजपुरिया जितेंद्र के साथ दिनेश कराला की भी हत्या करना चाहता था। इसके लिए 13 सितंबर को पानीपत की कोर्ट को चुना गया था। पानीपत कोर्ट को इसलिए चुना था कि वहां सुरक्षा अक्सर ज्यादा नहीं रहती है। वहां 13 सितंबर को जितेंद्र गोगी व कराला दोनों की एक महिला की हत्या के मामले में पेशी थी। मगर उस दिन इन दोनों की पेशी की वजह से पानीपत कोर्ट में पुलिस की मौजूदगी ज्यादा थी, इस कारण ये वारदात को अंजाम नहीं दे पाए थे। 

सोशल मीडिया एप्लीकेशन के जरिए होती थी जेल से बात 
आरोपी टिल्लू ताजपुरिया जेल से फोन पर सोशल मीडिया एप्लीकेशन के जरिये बात करता था। वह बॉटिंग, फेसटाइम और टेलीग्राम आदि का इस्तेमाल करके बात करते थे। व्हाट्सएप का इस्तेमाल कॉल करने के लिए नहीं करते थे। इनको पता था कि व्हाट्सएप के जरिए पुलिस उन तक पहुंच सकती है। ये एक एप का एक बार ही इस्तेमाल करते थे। 

जेल से बात करने पर कई फोन करते थे इस्तेमाल 
टिल्लू ताजपुरिया जब जेल से फोन करता था तो कई फोन का इस्तेमाल होता था। टिल्लू ताजपुरिया जेल से ए व्यक्ति (बिचौलिया) के पास फोन करता था। बिचौलिया फोन को उठाता वह उसका स्पीकर ऑन कर देता था। बिचौलिया दूसरे फोन से राकेश ताजपुरिया को फोन करता और उस फोन के स्पीकर को भी ऑन कर देता था। इस तरह बिचौलिए के दोनों फोन स्पीकर पर होते थे और टिल्लू व राकेश ताजपुरिया ऐसे बात करते थे। टिल्लू जेल से ही राकेश को निर्देश देता था कि उसे क्या करना है? टिल्लू से पूछे बिना राकेश कोई कदम नहीं उठाता था। 

मुरथल के पास होती थी मुलाकात
जितेंद्र गोगी की हत्या की साजिश मुरथल में रची गई थी। दोनों शूटर राहुल व जग्गा, उमंग यादव व राकेश ताजपुरिया अक्सर मुरथल में ही मिलते थे। रोहिणी कोर्ट शूट आउट से एक दिन पहले ये मुरथल में ही मिले थे। राकेश ने इनको हथियार नहीं दिए थे। दोनों शूटरों को उमंग के घर पर 10-12 दिन पहले ठहरा दिया था। उमंग ने ही इनको वकील की वेशभूषा दी थी। रोहिण कोर्ट में हथियार उमंग अपनी कार में लेकर गया था। दोनों शूटर पैदल ही अंदर रोहिणी कोर्ट गए थे। वारदात से इन्होंने रोहिणी कोर्ट की कई बार रैकी की थी। 


खारजा व लॉकअप के बीच करनी हत्या 
टिल्लू ने पहले जितेंद्र की हत्या खारजा व रोहिणी कोर्ट लॉकअप के बीच करने की बात कही थी। राकेश व अन्य साथियों ने जब इस इलाके की रैकी की तो यहां पुलिस की उपस्थिति ज्यादा होती थी। ऐसे में इस जगह पर जितेंद्र की हत्या कर पाना असंभव था। ये बात जब टिल्लू को बताई तो उसने कोर्ट रूम में जितेंद्र की हत्या करने की बात कही थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed