फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Rohini Court Bomb Blast: The accused had entered the court with a blue file

रोहिणी कोर्ट बम धमाका : नीले रंग की फाइल लेकर अदालत में घुसा था आरोपी, पुलिस को मिला एक किलो अमोनियम नाइट्रेट 

Mon, 13 Dec 2021 04:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 13 Dec 2021 04:35 AM IST
सार

स्पेशल सेल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस लैपटॉप बैग में बम धमाका हुआ था, उस बैग में टिफिन बम के अलावा नीले रंग की एक फाइल भी थी। 

विज्ञापन
Rohini Court Bomb Blast: The accused had entered the court with a blue file
Rohini Court Bomb Blast - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या के लिए बदमाश वकील के वेश में रोहिणी कोर्ट में घुसे थे, उसी तरह बम धमाका करने वाला आरोपी भी फाइल लेकर कोर्ट में घुसा था। ये नीले रंग की फाइल थी और इस पर आगे पीछे कुछ भी नहीं लिखा हुआ। पुलिस इस तरह की फाइल बेचने वालों के पास जाकर आरोपी का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस को मौके से एक किलो अमोनियम नाइट्रेट मिला है। रोहिणी स्थित एफएसएल ने पुष्टि कर दी है कि धमाके वाली जगह से मिला सफेद रंग का पाउडर अमोनियम नाइट्रेट है।

विज्ञापन


स्पेशल सेल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस लैपटॉप बैग में बम धमाका हुआ था, उस बैग में टिफिन बम के अलावा नीले रंग की एक फाइल भी थी। बैग में टिफिन और फाइल के अलावा कुछ भी नहीं था। माना जा रहा है कि आरोपी ने कोर्ट में घुसने के लिए इस फाइल का सहारा लिया। फाइल एकदम खाली है। फाइल के अंदर न तो कोई कागज मिला और न ही कुछ लिखा हुआ है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस इस तरह की फाइल बेचने वालों के पास पूछताछ के लिए जा रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि दहशतगर्द ने बम धमाका करने के लिए रिमोट का इस्तेमाल किया है। बैग से मोटरसाइकिल की बैट्री के अलावा ऐसा सामान मिला है, जिससे ये पता लगा है कि धमाका रिमोट से किया गया है। बम से गैस लीक से धमाका ठीक से हुुआ नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो किमी तक लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
दिल्ली पुलिस ने रोहिणी कोर्ट के अलावा कोर्ट के दो किलोमीटर तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस इस दायरे में रहने वाले लोगों को फुटेज देने के लिए नोटिस दिए हैं। रोहिणी कोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस को अभी तक सुराग हाथ नहीं लगा है।


दिल्ली पुलिस अधिकारी इसे आतंकी वारदात मानकर जांच कर रहे हैं। स्पेशल सेल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी गैंगस्टर को इस तरह का बम धमाका करने से कोई फायदा है और न ही किसी गैंगस्टर से अभी तक के इतिहास में इस तरह की वारदात की है। दिल्ली पुलिस के अलावा एनएसजी व एनआईए भी धमाके की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed