फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   robbery with a woman e-rickshaw arrested three miscrents 14 cases revealed

महिला को ई-रिक्शा से घसीटकर लूटपाट करने वाले तीन बदमाश धरे गये, 14 मामलों का हुआ खुलासा

Tue, 12 Jan 2021 11:45 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 12 Jan 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
robbery with a woman e-rickshaw arrested three miscrents 14 cases revealed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
उत्तर पश्चिम जिला की स्पेशल स्टाफ ने शालीमार बाग इलाके में एक महिला को ई-रिक्शा से घसीटकर उसका पर्स लूटने वाले तीन बदमाश को पकड़ा है। लूटपाट के दौरान महिला ई-रिक्शा से गिरकर घायल हो गयी थी। गिरफ्तार एक बदमाश नाबालिग है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने 11 मोबाइल फोन, नकदी, पर्स और चार बाइक बरामद की है। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने 14 मामले सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मॉडल टाउन निवासी अजय और वैभव के रूप में हुई है। 11 जनवरी की शाम एक सूचना पर पुलिस टीम ने तीनों बदमाशों को आजादपुर फ्लाई ओवर पर पकड़ा। तीनों एक बाइक से वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। तलाशी के दौरान इनके पास से एक पिस्टल, कारतूस और चाकू मिले। जांच में पता चला कि बाइक मॉडल टाउन इलाके से चुरायी गयी है।
विज्ञापन


पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि 8 जनवरी को उनलोगों ने ई-रिक्शा पर जा रही एक महिला से उसका पर्स छीना था। छीना झपटी में महिला ई-रिक्शा से गिरकर घायल हो गयी थी। महिला के पर्स में 26 हजार रुपये और जरूरी कागजात थे। पुलिस ने पांच हजार रुपये, पर्स और कागजात को बदमाशों के पास से बरामद कर लिया है। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि गिरफ्तार बदमाश स्ट्रीट क्राइम के 14 मामले में शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed