{"_id":"61ddb21dbcb77750a47d9747","slug":"robbed-by-taking-mother-daughter-hostage-two-arrested-21-cases-already-registered-against-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मां-बेटी को बंधक बनाकर घर में की लूटपाट, दो गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ पहले से 21 मामले दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मां-बेटी को बंधक बनाकर घर में की लूटपाट, दो गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ पहले से 21 मामले दर्ज
Tue, 11 Jan 2022 10:06 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 11 Jan 2022 10:06 PM IST
सार
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के अलावा ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद की। इसके बाद आरोपियों को सीलमपुर घास मंडी के पास से दबोच लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीलमपुर इलाके में छत का दरवाजा तोड़ घर में घुसकर लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को थाना पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपियों की पहचान अकरम उर्फ भोला उर्फ शाहनवाज (22) और शुएब (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई एक स्कूटी, कुछ सोने के जेवरात और घर से लूटा गया मोबाइल बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी अकरम के खिलाफ पहले से 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं शुएब भी तीन मामलों में शामिल रहा है। सीलमपुर थाना पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि शम्सा (40) परिवार के साथ गली नंबर-9, गौतमपुरी, सीलमपुर में रहती हैं। इनका अपना काम है। सात जनवरी को यह अपने परिवार के साथ घर में सो रही थीं। तड़के दो बदमाश छत का दरवाजा तोड़कर इनके घर में दाखिल हो गए। एक बदमाश ने बड़ी कैंची दिखाकर घर से सोने के जेवरात, 50 हजार कैश, एक मोबाइल व घर के बाहर खड़ी स्कूटी लूट ली। बाद में आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के अलावा ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद की। इसके बाद आरोपियों को सीलमपुर घास मंडी के पास से दबोच लिया। इनके पास से लूटी गई स्कूटी, मोबाइल व कुछ जेवरात बरामद हो गए। आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन