{"_id":"6292af6e315d045e620085ec","slug":"roads-around-commonwealth-games-venues-to-be-beautified","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की सड़कों का सौंदर्यीकरण: राष्ट्रमंडल खेल आयोजन स्थलों के आसपास की सड़कों की बदलेगी तस्वीर, DTTDC को सौंपा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की सड़कों का सौंदर्यीकरण: राष्ट्रमंडल खेल आयोजन स्थलों के आसपास की सड़कों की बदलेगी तस्वीर, DTTDC को सौंपा काम
Sun, 29 May 2022 05:12 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 29 May 2022 05:12 AM IST
सार
दिल्ली सरकार ने राष्ट्रमंडल खेल आयोजन स्थलों के आसपास की सड़कों का सौंदर्यीकरण करने का फैसला किया है। इस काम को दिल्ली पर्यटन और परिवहन निगम (डीटीटीडीसी) के हाथों में सौंपा गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार वर्ष 2010 के राष्ट्रमंडल खेल के दौरान विकसित किए गए खेल परिसरों की ओर जाने वाली और उसके आसपास की सड़कों का सौंदर्यीकरण करेगी। दिल्ली सरकार ने यह कार्य दिल्ली पर्यटन और परिवहन निगम (डीटीटीडीसी) को सौंपा है। इसके लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं।
विज्ञापन
डीटीटीडीसी के अधिकारियों ने बताया कि इन सड़कों के पास सजावटी पौधे और सड़क किनारे बेंच, कुर्सियां और नए कूड़ेदान लगाए जाएंगे। निगम ने राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन स्थल इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम, सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज के आसपास लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की सड़कों पर बेंच और कूड़ेदान लगाने, स्ट्रीट लाइट, शौचालय के रखरखाव के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
विज्ञापन
निगम इस परियोजना को बीओटी (बिल्ट-ऑपरेट-ट्रांसफर) आधार पर निष्पादित करेगा। इसका मतलब यह है कि निजी एजेंसी परियोजना का निर्माण, संचालन, रखरखाव करेगी और एक निश्चित अवधि के बाद इसे मूल सरकारी एजेंसी को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन