{"_id":"62395ebae58fdd7879202b7e","slug":"road-accident-in-delhi-bmw-hits-auto","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में दर्दनाक सड़क हादसा: बीएमडब्ल्यू ने ऑटो को टक्कर मारी, ऑटो चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में दर्दनाक सड़क हादसा: बीएमडब्ल्यू ने ऑटो को टक्कर मारी, ऑटो चालक की मौत
Tue, 22 Mar 2022 10:59 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 22 Mar 2022 10:59 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक बुरी तरह जख्मी हो गया। गंभीर हालत में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त किठोर, मेरठ, यूपी निवासी शेर मोहम्मद (35) के रूप में हुई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक विवेक विहार निवासी अनूप गाबा को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के समय वह अपनी बेटी के साथ विवेक विहार लौट रहा था। अनूप का अपना कारोबार है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से मेरठ का रहने वाला शेर मोहम्मद परिवार के साथ दिल्ली खजूरी खास इलाके में रहता था। शेर मोहम्मद पेशे से ऑटो चालक था। शनिवार रात को वह नाइट ड्यूटी कर ऑटो चला रहा था।
विज्ञापन
इस बीच सुबह करीब 4.30 बजे वह ऑटो लेकर एनएच-24 पर पहुंचा। इस बीच निजामुद्दीन से गाजियाबाद जाने वाली सड़क पर पीछे से आ रही बीएमडब्ल्यू कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो पलट गया। हादसे के बाद आरोपी कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।

राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो चालक को नजदीकी एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। बीएमडब्ल्यू कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई।
छानबीन में पता चला कि कार का रजिस्ट्रेशन नंबर नोएडा था। पुलिस आरोपी की तलाश करते हुए नोएडा पहुंची तो पता चला कि मालिक ने कार विवेक विहार में अनूप गाबा को बेच दी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे दबोच लिया।
आरोपी ने बताया है कि कार से नियंत्रण खोने के बाद हादसा हुआ। पुलिस कार का निरीक्षण करवा रही है। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज से भी मामले की जांच की जा रही है।