फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Road accident in Delhi BMW hits auto

दिल्ली में दर्दनाक सड़क हादसा: बीएमडब्ल्यू ने ऑटो को टक्कर मारी, ऑटो चालक की मौत

Tue, 22 Mar 2022 10:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 22 Mar 2022 10:59 AM IST
विज्ञापन
Road accident in Delhi BMW hits auto
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala Digital
पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक बुरी तरह जख्मी हो गया। गंभीर हालत में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त किठोर, मेरठ, यूपी निवासी शेर मोहम्मद (35) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक विवेक विहार निवासी अनूप गाबा को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के समय वह अपनी बेटी के साथ विवेक विहार लौट रहा था। अनूप का अपना कारोबार है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से मेरठ का रहने वाला शेर मोहम्मद परिवार के साथ दिल्ली खजूरी खास इलाके में रहता था। शेर मोहम्मद पेशे से ऑटो चालक था। शनिवार रात को वह नाइट ड्यूटी कर ऑटो चला रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच सुबह करीब 4.30 बजे वह ऑटो लेकर एनएच-24 पर पहुंचा। इस बीच निजामुद्दीन से गाजियाबाद जाने वाली सड़क पर पीछे से आ रही बीएमडब्ल्यू कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो पलट गया। हादसे के बाद आरोपी कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। 

राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो चालक को नजदीकी एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। बीएमडब्ल्यू कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई।

छानबीन में पता चला कि कार का रजिस्ट्रेशन नंबर नोएडा था। पुलिस आरोपी की तलाश करते हुए नोएडा पहुंची तो पता चला कि मालिक ने कार विवेक विहार में अनूप गाबा को बेच दी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे दबोच लिया।

आरोपी ने बताया है कि कार से नियंत्रण खोने के बाद हादसा हुआ। पुलिस कार का निरीक्षण करवा रही है। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज से भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed