फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Rise in temperature helps to decrease cold

खिली धूप से कड़ाके की ठंड से मिली राहत

Thu, 02 Jan 2020 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Rise in temperature helps to decrease cold
नई दिल्ली। खिली धूप से दिल्ली-एनसीआर को 18 दिनों बाद कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। बुधवार दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ऊपर रिकार्ड किया गया। हालांकि, रात में शीत लहर से कंपकंपी छूटती रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में रात का तापमान बढ़ेगा। वहीं, दिन का तापमान सामान्य के इर्द-गिर्द ही रहेगा।
विज्ञापन

मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार तड़के कोहरा तुलनात्मक रूप से कम था। इससे सुबह वातावरण में निचले स्तर के बादल नहीं बने। वहीं, आसमान भी साफ रहा। इससे सुबह से ही धूप खिल गई थी। दिन भर की धूप ने लोगों को राहत देने के साथ तापमान में भी इजाफा किया। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा 20.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। 14 दिसंबर के बाद पहली बार अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर गया है। इससे पहले 18 दिनों तक दिल्ली कड़ाके की ठंड की चपेट में रही।
विज्ञापन

दूसरी तरफ मंगलवार रात न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। हालांकि, आने वाले दिनों में इससे राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज हो सकती है हल्की बारिश
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली-एनसीआर में अब ओलावृष्टि का खतरा टल गया है। इसकी जगह बृहस्पतिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। संभावना हल्की बारिश की है। इस दौरान हवाएं भी तेज चलेंगी। इनकी रफ्तार 15-20 किमी प्रति घंटा रहेगी। इसके बाद मौसम साफ रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed