फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Rinku Sharma Murder Four more accused arrested in connection with case

रिंकू शर्मा हत्याकांड में चार और आरोपी गिरफ्तार, पहले भी हो चुकी है पांच लोगों की गिरफ्तारी

Sun, 21 Feb 2021 10:55 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 21 Feb 2021 10:55 AM IST
विज्ञापन
Rinku Sharma Murder Four more accused arrested in connection with case
rinku sharma - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मंगोलपुरी में हुई रिंकू शर्मा की हत्या के मामले में जांच तेज करते हुए वारदात में शामिल चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से मिले साक्ष्य, सीसीटीवी, वीडियो फुटेज के अलावा चश्मदीदों की गवाही के आधार पर पुलिस ने इन आरोपियों की गिरफ्तारी की है। पुलिस इस मामले में पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी से इस मामले में अब तक नौ आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। क्राइम ब्रांच के अधिकारी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर हत्या के कारणों की जांच में जुटी है।  

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार चारों आरोपियों की पहचान मंगोलपुरी निवासी दीन मोहम्मद, दिलशान, फैयाज और फैजान के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच की जांच के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज मिली। जिसमें चारों आरोपी रिंकू शर्मा पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इस फुटेज के आधार पर इन चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चश्मदीदों ने इन चारों आरोपियों के मौके पर मौजूद होने की पुष्टि भी है।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के सूत्रों का कहना है कि शुरूआती पूछताछ में आरोपियों ने जन्मदिन की पार्टी में हुए विवाद को लेकर हुए झगड़े में हमला किए जाने की बात कही है। इन आरोपियों से अलग अलग पूछताछ की गई है। अब इन चारों को आमने सामने बिठाकर पूछताछ की जाएगी। रिंकू शर्मा की हत्या की जांच की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच को सौंप दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज, वीडियो फुटेज के अलावा चश्मदीदों और आस पास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर हर पहलू की जांच की थी। जांच के दौरान पुलिस को हमले का सीसीटीवी फुटेज मिली, जिसमें इन लोगों को रिंकू पर हमला करते पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने धार्मिक कारणों से हत्या का लगाया था आरोप
रिंकू शर्मा एक धार्मिक संगठन से जुड़ा था और इलाके में धार्मिक और सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेता था। उसकी हत्या के बाद परिजनों ने आरोप लगाया था कि राम मंदिर के निर्माण को लेकर 5 अगस्त को इलाके में एक रैली निकाली गई थी, जिसमें रिंकू शर्मा शामिल हुआ था। जिसकी वजह से दूसरे समुदाय के लोग रिंकू से दुश्मनी निकालना चाहते थे। उनका आरोप है कि इसी वजह से रिंकू की हत्या की गई। जबकि स्थानीय पुलिस की जांच में पता चला कि हत्या वाले दिन जन्मदिन की एक पार्टी में हुए विवाद को लेकर आरोपियों ने उसपर हमला किया था।

आरोप-प्रत्यारोप की वजह से क्राइम ब्रांच को सौंपी गई जांच
रिंकू शर्मा की हत्या की वजह को लेकर लगातार उठ रहे सवालों को लेकर मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गयी। पीड़ित पक्ष जहां हत्या के लिए धार्मिक दुश्मनी को जिम्मेदार बता रहे थे, वहीं आरोपी पक्ष का कहना था कि हत्या के पीछे कोई धार्मिक कारण नहीं है बल्कि पार्टी के दौरान रेस्टोरेंट पर हुए झगड़ा का बदला लेने के लिए उसकी हत्या की गई। आरोप प्रत्यारोप को लेकर मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। क्राइम ब्रांच को घटना की सभी पहलूओं की जांच करने और जल्द इस मामले में चार्जशीट भी दाखिल करने के निर्देश दिए गए।


क्या था मामला
मंगोलपुरी के ब्लॉक निवासी रिंकू शर्मा बालाजी एक्शन अस्पताल में लैब टेक्नीशियन था। 10 फरवरी की रात उसके घर पर कुछ लोगों से हमला कर उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने वाले उसके पड़ोस में रहने वाले दूसरे समुदाय के लोग थे। परिवार वालों ने आरोप लगाया था कि धार्मिक समारोह का आयोजन करने और उसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की वजह से दूसरे समुदाय के लोग उससे दुश्मनी रखते थे। जबकि स्थानीय पुलिस ने जांच के बाद बताया था कि घटना वाले दिन पड़ोस में रहने वाले एक युवक से रिंकू की पार्टी के दौरान विवाद हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed